लाइव न्यूज़ :

ओमान तट के पास तेल के टैंकर पर ड्रोन से हमला किया गयाः अमेरिकी नौसेना

By भाषा | Updated: July 31, 2021 11:18 IST

Open in App

दुबई, 31 जुलाई (एपी) अमेरिकी नौसेना के विस्फोटक उपकरण विशेषज्ञों का मानना है कि अरब सागर में ओमान तट के पास तेल के टैंकर पर “ड्रोन हमला” किया गया है जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। अमेरिका सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।

तेल टैंकर ‘मर्सर स्ट्रीट’ पर बृहस्पतिवार रात को हुआ हमला ईरान के साथ उसका परमाणु समझौते टूटने को लेकर उत्पन्न तनाव के चलते क्षेत्र में व्यावसायिक नौवहन पर कई वर्षों बाद पहला ज्ञात घातक हमला है।

हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है लेकिन इजराइली अधिकारियों ने ईरान पर ड्रोन हमला करने का आरोप लगाया है।

ईरान ने प्रत्यक्ष रूप से हमले को स्वीकार नहीं किया है लेकिन यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब तेहरान पश्चिम के साथ और भी सख्त रुख अपनाने की ओर अग्रसर है और देश राष्ट्रपति के रूप में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रति कट्टर समर्थन जताता दिख रहा है।

अमेरिका नौसेना के पश्चिम एशिया स्थित ‘फिफ्थ फ्लीट’ ने शनिवार सुबह जारी बयान में कहा कि परमाणु शक्ति चालित अमेरिकी विमानवाहक पोत ‘यूएसएस रोनाल्ड रीगन’ और निर्देशित मिसाइल विध्वंसक ‘यूएसएस मित्सचर’ अब मर्सर स्ट्रीट के सुरक्षित बंदरगाह पर पहुंचने तक उसका मार्गरक्षण कर रहे हैं।

फिफ्थ फ्लीट ने कहा, “अमेरिकी नौसेना के विस्फोटक विशेषज्ञ अब पोत पर हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए चालक दल के सदस्यों को कोई अतिरिक्त खतरा न हो और हमले की जांच में सहयोग देने के लिए तैयार हैं। इसने कहा, “शुरुआती संकेतों से साफ लगता है कि यह ड्रोन से किया गया हमला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां