लाइव न्यूज़ :

उत्तरपश्चिमी सीरिया में ड्रोन हमला, एक की मौत

By भाषा | Updated: September 21, 2021 08:25 IST

Open in App

बेरूत, 21 सितंबर (एपी) विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तरपश्चिमी सीरिया में एक ग्रामीण इलाके से गुजर रहे वाहन पर हुए ड्रोन हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। बचाव कर्मियों ने यह जानकारी दी।

असैन्य सुरक्षा दल ‘व्हाइट हेलमेट्स’ की ओर से बताया गया कि इदलिब प्रांत में कार से अज्ञात व्यक्ति का शव निकाला गया है। वाहन बुरी तरह जल चुका था और ड्रोन हमले के कारण बीच में से टूट गया था।

यूएस सेंट्रल कमान की ओर से कहा गया कि अमेरिकी बलों ने इदलिब प्रांत के निकट आतंकवाद निरोधी हमला किया जिसमें आतंकवादी समूह अल कायदा के एक वरिष्ठ नेता को निशाना बनाया गया।

नौसेना के अधिकारी जोसी लायने लेनी ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘शुरुआती संकेत मिले हैं कि हम जिसे निशाना बनाना चाह रहे थे, हमला उसी पर हुआ है। हमले के कारण किसी आम नागरिक के हताहत होने जैसी कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुई है।’’

ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स की ओर से कहा गया कि वाहन में सवार व्यक्ति एक कट्टरपंथी समूह से जुड़ा उग्रवादी था जो प्रांत में सक्रिय था। यह समूह अलकायदा से संबंधित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'