लाइव न्यूज़ :

डोभाल समुद्री सुरक्षा को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता में शिरकत करने श्रीलंका पहुंचे

By भाषा | Updated: November 27, 2020 15:20 IST

Open in App

कोलंबो, 27 नवंबर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता के लिए शुक्रवार को कोलंबो पहुंचे।

श्रीलंका, भारत और मालदीव के साथ शुक्रवार और शनिवार को समुद्री सुरक्षा सहयोग पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की चौथी त्रिपक्षीय बैठक का आयोजन कर रहा है। छह साल बाद यह बैठक हो रही है । इससे पहले यह बैठक 2014 में नयी दिल्ली में हुई थी।

कोलंबो में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘भारत-श्रीलंका-मालदीव के बीच समुद्री और सुरक्षा सहयोग पर वार्ता के लिए एनएसए अजित डोभाल कोलंबो पहुंच गए हैं। सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सिल्वा शवेंद्र ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।’’

श्रीलंका की सेना ने बताया कि डोभाल और मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी वार्ता में अपने अपने देशों का नेतृत्व करेंगे। बांग्लादेश, मॉरीशस और सेशेल्स के पर्यवेक्षक भी रहेंगे।

हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा पर समन्वित कार्रवाई, राहत और बचाव अभियान का प्रशिक्षण, समुद्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कदम उठाने, सूचनाएं साझा करने, अवैध हथियारों, मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा था कि एनएसए स्तर की त्रिपक्षीय बैठक हिंद महासागर के देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए एक प्रभावी मंच हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था, ‘‘हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।’’

इस साल डोभाल का श्रीलंका का यह दूसरा दौरा है । इससे पहले वह जनवरी में श्रीलंका आए थे और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना