लाइव न्यूज़ :

सनकी तानाशाह से बातचीत को तैयार हुआ अमेरिका, ट्रंप बोले- मुझे कोई आपत्त‌ि नहीं

By IANS | Updated: January 7, 2018 12:39 IST

ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि उत्तर कोरियाई खिलाड़ी नौ फरवरी से 25 फरवरी के बीच होने वाले विंटर ओलंपिक खेलों में हिस्सा लें।

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से बातचीत के लिए तैयार हैं। एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कैम्प डेविड में शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह पूछे जाने पर कि क्या वह किम से बातचीत करना चाहेंगे, ट्रंप ने कहा कि उन्हें इसमें कोई आपत्ति नहीं है।

उन्होंने कहा, "आप जानते हैं कि इस मुद्दे पर हमारा क्या रुख है। हम अपनी बात पर बिल्कुल कायम हैं। लेकिन मैं इसके लिए (किम से बातचीत के लिए) तैयार हूं। मुझमें इसमें कोई आपत्ति नहीं है।"

लेकिन यह पूछे जाने पर कि क्या वह किम जोंग उन से बिना किसी शर्त के बातचीत करने के लिए तैयार हैं, ट्रंप ने कहा, "मैंने ऐसा बिल्कुल नहीं कहा।" ट्रंप ने साथ ही कहा कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया फिलहाल आगामी प्योंगयांग विंटर ओलंपिक खेलों के बारे में बातचीत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "यह एक शुरुआत है, एक बड़ी शुरुआत। अगर मैं इसमें शामिल नहीं होता तो वे इस समय ओलंपिक के बारे में बात नहीं कर रहे होते।" ट्रंप ने कहा, "वह (किम) जानते हैं कि मैं व्यर्थ की बातें नहीं कर रहा। बिल्कुल भी नहीं। एक प्रतिशत भी नहीं। वह यह समझते हैं।"

ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि उत्तर कोरियाई खिलाड़ी नौ फरवरी से 25 फरवरी के बीच होने वाले विंटर ओलंपिक खेलों में हिस्सा लें और खेलों के समापन के बाद पड़ोसी देशों के बीच फिर बातचीत जारी रहे।

उल्लेखनीय है कि दोनों एशियाई देशों के बीच नौ जनवरी को उच्च स्तरीय वार्ता का रास्ता खोलने के लिए शनिवार को दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच प्रारंभिक स्तर की वार्ता हुई थी। यह दोनों देशों के बीच दो साल से भी अधिक समय के बाद पहली ऐसी वार्ता थी।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा