लाइव न्यूज़ :

दो साल के निलंबन के बाद डोनाल्ड ट्रंप का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ बहाल, जानें मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 10, 2023 10:57 IST

6 जनवरी 2021 को अमेरिका में घातक कैपिटल हिल दंगों के बाद ट्रंप के सोशल मीडिया एकाउंट्स को दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक द्वारा बहाल कर दिया गया है।जनवरी तक उनके इंस्टाग्राम पर 23 मिलियन और फेसबुक पर 34 मिलियन फॉलोअर्स थे।ट्रंप ने तीन नवंबर 2020 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार नहीं की थी और उन्होंने चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे।

न्यूयॉर्क: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक द्वारा बहाल कर दिया गया है। मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने गुरुवार को इस जानकारी की पुष्टि की। 6 जनवरी 2021 को अमेरिका में घातक कैपिटल हिल दंगों के बाद ट्रंप के सोशल मीडिया एकाउंट्स को दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। 

जनवरी तक उनके इंस्टाग्राम पर 23 मिलियन और फेसबुक पर 34 मिलियन फॉलोअर्स थे। 'मेटा' के वैश्विक मामलों के अध्यक्ष निक क्लेग ने पिछले महीने कहा था, "निलंबन असाधारण परिस्थितियों में किया गया एक असाधारण फैसला था।" उन्होंने कहा था, "जनता को पता होना चाहिए कि नेता क्या कह रहे हैं ताकि वे तार्किक फैसला कर सकें।" 

क्लेग ने जोर देकर कहा था कि अपनी नई समाचार योग्य सामग्री नीति (न्यूजवर्थी कंटेंट पॉलिसी) के तहत अगर 'मेटा' को लगा कि ट्रंप ने ऐसा बयान दिया है जो किसी भी संभावित नुकसान को बढ़ा सकता है, तो वह इस तरह के 'पोस्ट' को प्रतिबंधित करने का विकल्प चुन सकता है, लेकिन फिर भी वह उनके खाते पर दिखते रहेंगे। 

गौरतलब है कि ट्रंप ने तीन नवंबर 2020 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार नहीं की थी और उन्होंने चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। ट्रंप के इन आरोपों के बीच उनके कथित समर्थकों ने छह जनवरी को संसद भवन परिसर में हिंसा की थी। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपफेसबुकइंस्टाग्रामसोशल मीडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट