लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रम्प ने कनेक्टिकट प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: August 12, 2020 09:36 IST

Open in App
ठळक मुद्देट्रम्प ने मंगलवार को अपने प्रतिद्वंदी रॉकी डी ला फ्यूंटे का मात दी।भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना गया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनेक्टिकट से रिपब्लिकन के प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की है। ट्रम्प ने मंगलवार को अपने प्रतिद्वंदी रॉकी डी ला फ्यूंटे का मात दी। मैसाचुसेट्स के पूर्व गवर्नर विलियम वेल्ड और इलिनोइस के पूर्व सांसद जो वाल्श भी दौड़ में थे लेकिन उन्होंने चुनाव से पहले अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी।

कनेक्टिकट से रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख जे. आर. रोमानो ने जीओपी प्राइमरी का आयोजन करने के लिए सेक्रेटरी ऑफ स्टेट डेनिस मेरिल की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह समुदायों के पैसे की बर्बादी थी क्योंकि ट्रम्प को कोई व्यवहार्य प्रतियोगिता का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं मेरिल ने तर्क दिया कि वह राज्य के कानून का पालन कर रही थीं। 

बाइडेन ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार (अपना रनिंग मेट) चुना है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई अश्वेत महिला देश की किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनी हैं। यदि हैरिस उपराष्ट्रपति बन जाती हैं, तो वह इस पद पर काबिज होने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी और देश की पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी उपराष्ट्रपति होंगी। हैरिस (55) के पिता अफ्रीकी और मां भारतीय हैं। वह अमेरिका के कैलिफोर्निया की सीनेटर हैं।

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैरिस को अकसर पथप्रदर्शक बताते हैं। बाइडेन (77) ने मंगलवार दोपहर एक लिखित संदेश में इसकी घोषणा कर कई दिनों से जारी अटकलों का समाप्त किया। उन्होंने ‘डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन’ से पहले यह घोषणा की है, जिसमें तीन नवम्बर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए बाइडेन को औपचारिक तौर पर नामित किया जाएगा।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट