लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने इनके कहने पर सीरिया से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने क फैसला लिया, कभी थे जानी दुश्मन

By भाषा | Updated: December 25, 2018 13:31 IST

व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव होगान गिड्ले ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति एर्दोआन ने राष्ट्रपति ट्रम्प को 2019 में तुर्की दौरे के लिए आमंत्रित किया है। अभी कुछ तय नहीं हुआ है लेकिन राष्ट्रपति भविष्य में ऐसी संभावित बैठकों के लिए तैयार हैं।’’

Open in App

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रम्प को 2019 में तुर्की आने का निमंत्रण दिया है । व्हाइट हाउस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ‘‘संभावित बैठक’’ के लिए तैयार हैं हालांकि अभी कुछ तय नहीं हुआ है।

ट्रम्प के सीरिया से अमेरिकी सैनिक वापस बुलाने के विवादस्पद निर्णय के कुछ दिन बाद यह निमंत्रण आया है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय युद्ध में सहायता के लिए अमेरिकी सैनिक सीरिया में तैनात हैं।

व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव होगान गिड्ले ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति एर्दोआन ने राष्ट्रपति ट्रम्प को 2019 में तुर्की दौरे के लिए आमंत्रित किया है। अभी कुछ तय नहीं हुआ है लेकिन राष्ट्रपति भविष्य में ऐसी संभावित बैठकों के लिए तैयार हैं।’’ 

दूसरी ओर एर्दोआन के एक प्रवक्ता ने बताया कि ट्रम्प ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

अमेरिकी मीडिया में पिछले कुछ दिनों से खबरें हैं कि ट्रम्प के सीरिया से सैनिक वापस बुलाने के निर्णय में एर्दोआन की महत्वपूर्ण भूमिका है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकासीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल