लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी सामान पर और शुल्क लगाने की चेतावनी दी, चीन ने कहा-पलटवार को तैयार

By भाषा | Updated: June 19, 2018 20:51 IST

व्हाइट हाउस का कहना है कि अगर चीन , अमेरिका द्वारा पिछले सप्ताह घोषित अतिरिक्त शुल्कों पर 'पलटवार की अपनी बात पर अडिग रहता है तो अमेरिका 200 अरब डालर मूल्य की अतिरिक्त चीनी वस्तुओं पर अतिरिक्त शुल्क लगाएगा।'

Open in App

वाशिंगटन, 19 जून: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को आगाह किया है कि अगर उसने 'अनुचित व्यापार व्यवहार' बंद नहीं किया तो 200 अरब डॉलर मूल्य के और चीनी सामान पर अतिरिक्त शुल्क लगा दिया जाएगा। वहीं बीजिंग में चीन के वाणिज्य मंत्री ने ट्रंप की नयी चेतावनी पर त्वरित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने चेताया कि अगर अमेरिका नये शुल्क लगाता है तो चीन 'कड़ी प्रतिक्रिया के लिए व्यापक कदम उठाएगा।'

इससे दुनिया की इन दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच वह व्यापार युद्ध और गहराता नजर आ रहा है जिसने वैश्विक शेयर बाजारों को हिला रखा है। ट्रंप अपनी 'अमेरिका सबसे पहले' नीति के तहत लगातार यह कह रहे हैं कि अमेरिका के साथ बड़े व्यापार असंतुलन से चीन को अनुचित फायदा हो रहा है। यह व्यापार असंतुलन इस समय अनुमानित 376 अरब डालर है। 2016 के चुनाव अभियान के दौरान , ट्रंप ने अमेरिकी व्यापार घाटे पर काबू पाने के लिए शुल्क लगाने का वादा किया था।

व्हाइट हाउस का कहना है कि अगर चीन , अमेरिका द्वारा पिछले सप्ताह घोषित अतिरिक्त शुल्कों पर 'पलटवार की अपनी बात पर अडिग रहता है तो अमेरिका 200 अरब डालर मूल्य की अतिरिक्त चीनी वस्तुओं पर अतिरिक्त शुल्क लगाएगा।' ट्रंप ने कल एक बयान में कहा, 'हमें आगे और कार्रवाई करनी होगी ताकि चीन पर अपने अपने अनुचित व्यवहार में बदलाव लाने , अमेरिका के उत्पादों के लिए अपने बाजारों को खोलने तथा हमारे साथ और संतुलित व्यापार संबंध कायम करने का दबाव बनाया जा सके। ’

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह अमेरिका ने चीन के 50 अरब डॉलर के सामान पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की थी। चीन ने इसके जवाब में अमेरिका के 50 अरब डॉलर के 659 उत्पादों पर शुल्क लगाने की घोषणा की थी। ट्रंप के अनुसार उन्होंने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर से चीन से आयातित उन उत्पादों की दूसरी खेप की पहचान करने को कहा है जिन पर दस प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है।

ट्रंप ने कहा कि यदि चीन अपने व्यवहार में बदलाव नहीं लाता है तो कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद चीन के 200 अरब डॉलर के सामान पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चीन की ताजा कार्रवाई इस बात का संकेत है कि वह अमेरिका को स्थायी रूप से अनुचित नुकसान में रखना चाहता है। इस बात का पता वस्तुओं के 376 अरब डॉलर के व्यापार असंतुलन से चलता है।

चीन व अमेरिका के बीच व्यापारिक मोर्चे पर जारी इस खींचतान का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर भी देखने को पड़ा जहां डाउ जोंस में 370 अंक की गिरावट आई। शांगहाए स्टाक एक्सचेंज 3.8 प्रतिशत टूटा।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल