लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने ‘व्हाइट पावर’ के नारे वाला वीडियो किया ट्वीट, विवाद बढ़ने पर हटाया

By भाषा | Updated: June 29, 2020 11:27 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक वीडियो को ट्वीट करने को लेकर फिर विवादों में आ गए। हालांकि, उन्होंने थोड़ी देर में वह वीडियो हटा भी दिया। इस वीडियो में एक समर्थक 'व्हाइट पावर' का नारा लगाता नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में नस्लवाद की चर्चा के बीच डोनाल्ड ड्रंप ने ट्वीट किया विवादित वीडियोविवाद बढ़ने पर हटाया, व्हाइट हाउस की सफाई- ट्रंप ने वीडियो में कही गई बातों को नहीं सुना था

वाशिंगटन:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक विवादित वीडियो पोस्ट कर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो में उनका एक समर्थक ‘‘व्हाइट पावर’’ का नारा लगाता दिख रहा है। यह एक नस्लीय नारा है जो श्वेत लोगों को सर्वश्रेष्ठ बताता है। ट्रम्प ने हालांकि थोड़ी देर में यह वीडियो हटा दिया।

व्हाइट हाउस ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने वीडियो में ‘‘कही गई बात’’ को नहीं सुना था। ट्रम्प ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘ द विलेजेस के महान लोगों का शुक्रिया।’’ सीनेटर टिम स्कॉउट ने ‘सीएनएन’ से कहा, ‘‘ कोई प्रश्न ही नहीं है’’ कि ट्रम्प को उस वीडियो को रिट्वीट नहीं करना चाहिए था और ‘‘उन्हें इसे हटा देना चाहिए’’।

स्कॉट सीनेट में एकमात्र काले रिपब्लिकन हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि इसका किसी भी तरह से बचाव नहीं किया जा सकता।’’ विवाद बढ़ने के थोड़ी देर बाद ही ट्रम्प ने वह वीडियो हटा दिया। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जूड डीरे ने एक बयान में कहा, ‘‘ राष्ट्रपति ट्रम्प द विलेजेस के बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने वीडियो में कही गई बात को नहीं सुना। उन्होंने बस अपने समर्थकों का जोश देखा।’’

ट्रम्प के अपने समर्थक के बयान की निंदा करने के सवाल का व्हाइट हाउस ने कोई जवाब नहीं दिया। इस बीच, डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन ने मामले पर ट्रम्प की निंदा की। पूर्व उप राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘ हम देश की आत्मा की लड़ाई लड़ रहे हैं और राष्ट्रपति ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। लेकिन यह जंग हम ही जीतेंगे।’’ गौरतलब है कि मिनियापोलिस में श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद से अमेरिका में काले लोगों के खिलाफ अत्याचारों का मामला गर्माया है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल