लाइव न्यूज़ :

H1-B वीजा पर प्रतिबंध लगाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, कोरोना महामारी के बीच बढ़ जाएगी भारत की मुश्किलें

By निखिल वर्मा | Updated: June 23, 2020 06:05 IST

कोरोना वायरस महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन में अमेरिका में लाखों लोग बेरोजगार हुए हैं. अमेरिकी प्रशासन पर नौकरियों सृजन करने का दबाव है.

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में आए हैं.अमेरिका में कोरोना वायरस के चलते एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है

अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के चलेत बढ़ते बेरोजगारी को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूएस वर्क वीजा पर लगे प्रतिबंध को साल के अंत तक के लिए बढ़ाने जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार ट्रंप इसमें H1-B वीजा श्रेणी में शामिल कर सकते हैं। 

कोरोना वायरस महामारी में लाखों अमेरिकी लोगों को नौकरी गई है। अमेरिकी वरिष्ठ प्रशासन को उम्मीद है कि वीजा प्रतिबंध से देश में 5 लाख 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

एच1बी वीजा के निलंबन से प्रभावित होने वाले देशों में भारत प्रमुख है, क्योंकि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवर इस वीजा की सबसे ज्यादा मांग करने वालों में से हैं। अमेरिकी वित्त वर्ष एक अक्टूबर से शुरू होता है और तब कई नए वीजा जारी किए जाते हैं।

बता दें कि अमेरिका की प्रौद्योगिकी कंपनियां हजारों कर्मचारियों को नौकरी पर रखने के लिए हर साल भारत और चीन पर निर्भर होती हैं।  ऐसे में अमेरिकी सरकार के इस फैसले का असर हजारों भारतीय प्रौद्योगिकी पेशेवर पर होगा। अमेरिका में पहले से कई एच1बी वीजा धारकों की नौकरी जा चुकी हैं और कोरोना वायरस संकट के दौरान वह भारत वापस लौट रहे हैं।

जानें क्या है एच-1बी वीजा

एच-1 बी वीजा कुछ कुशल श्रमिकों के लिए डिजाइन किए गए हैं जैसे कि विज्ञान, इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में कार्यरत है। एच-2बी वीजा श्रमिकों जैसे होटल और निर्माण कर्मचारी को दिए जाते हैं। एल -1 वीजा अधिकारियों के लिए हैं बड़े निगमों और जे -1 वीजा के लिए शोध विद्वानों, प्रोफेसरों और अन्य सांस्कृतिक और कार्य-विनिमय कार्यक्रमों को जारी किया जाता है।

70 फीसदी सिर्फ भारतीय करते हैं एच-1बी वीजा के लिए अप्‍लाई

बता दें कि अमेरिका में हर साल 85,000 लोगों को एच-1बी वीजा मिलता है। उसमें भी कुल एच -1बी वीजा का 70 फीसदी सिर्फ भारतीयों को जाता है। बड़ी संख्‍या में भारतीय इस वीजा के लिए अप्‍लाई करते हैं।

टॅग्स :एच-1बी वीजाडोनाल्ड ट्रम्पइंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल