लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने पुतिन से मजाकिया अंदाज में कहा, ‘‘कृपया, चुनाव में हस्तक्षेप मत करना’’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2019 13:33 IST

अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने रूस की मदद से चुनाव जीता था। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप की टीम रूस के संपर्क में थी। हालांकि ट्रंप इन आरोपों से हमेशा से ही इनकार करते रहे हैं। उनका कहना है कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में कोई रूसी हस्तक्षेप नहीं था।

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जी-20 शिखर सम्मेलन में लंबे समय बाद अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करते समय कुछ मजाकिया अंदाज में नजर आए। साल 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बड़े पैमाने पर रूसी हस्तक्षेप के ठोस सबूत मिलने के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात है। 

रूस को अगले चुनाव में हस्तक्षेप न करने को लेकर आगाह करने के सवाल पर ट्रम्प ने मुस्कुराते हुए कहा, कृपया, चुनाव में हस्तक्षेप मत करना। हेल्सिंकी में करीब एक साल पहले दोनों नेताओं के बीच आखिरी मुलाकात हुई थी। दोनों नेता संवाददाताओं को उन मुद्दों पर संक्षिप्त जानकारी दे रहे थे जिस पर वह चर्चा करने जा रहे हैं, तभी एक पत्रकार ने तेज आवाज में पूछा क्या राष्ट्रपति (ट्रम्प), पुतिन से 2020 चुनाव में ‘‘हस्तक्षेप नहीं करने को कहेंगे।’’ ट्रंप ने ने इसके जवाब में कहा, बिल्कुल मैं कहूंगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में दोहराया ‘‘कृपया, चुनाव में हस्तक्षेप मत करना।’’

जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी नेता के साथ अपने रिश्ते को 'बहुत अच्छा' बताया। ट्रंप ने कहा, राष्ट्रपति पुतिन के साथ होना बहुत सम्मान की बात है। 

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, हमारे संबंध बहुत, बहुत अच्छे हैं। रूस के साथ ट्रंप के संबंध और दोनों के बीच 2018 में हेलसिंकी में हुई बैठक के बाद पैदा हुए विवाद की पृष्ठभूमि में दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

बता दें कि अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर यह आरोप लगा कि उन्होंने रूस की मदद से चुनाव जीता था। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप की टीम रूस के संपर्क में थी। हालांकि ट्रंप इन आरोपों से हमेशा से ही इनकार करते रहे हैं। उनका कहना है कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में कोई रूसी हस्तक्षेप नहीं था। इस अभियान में हैकिंग तो केवल एक हिस्सा था, इसके अलावा इसमें प्रोपेगैंडा, दुष्प्रचार और फर्जी खबरों के भी शामिल होने की बात कही गई।(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकारूसव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल