लाइव न्यूज़ :

उत्तरी सीरिया में तुर्की के अभियान को डोनाल्ड ट्रंप ने दिया समर्थन, कहा- अंकारा के साथ खड़ा है अमेरिका

By भाषा | Updated: October 7, 2019 14:57 IST

Open in App
ठळक मुद्देव्हाइट हाउस ने रविवार की शाम को जारी एक बयान में कहा, “तुर्की लंबे समय से तैयार की गई योजना के साथ जल्द ही उत्तरी सीरिया में आगे बढ़ेगा।”बयान जारी होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति और तुर्की के उनके समकक्ष रजब तैयब एर्दोआन के बीच फोन पर बातचीत हुई।

डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को तुर्की के उस अभियान को अपना समर्थन दिया, जिसके तहत उत्तरी सीरिया में कुर्द उग्रवादियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अंकारा के साथ खड़ा है। इस कदम को अमेरिकी नीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जिसके साथ ही तथाकथित इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के एक सहयोगी को छोड़ दिया गया है।

व्हाइट हाउस ने रविवार की शाम को जारी एक बयान में कहा, “तुर्की लंबे समय से तैयार की गई योजना के साथ जल्द ही उत्तरी सीरिया में आगे बढ़ेगा।” बयान में कहा गया, “अमेरिकी सशस्त्र बल इस अभियान में न तो शामिल होंगे, न मदद करेंगे, और आईएसआईएस के क्षेत्रीय 'खलीफा' को हराने वाली संयुक्त राज्य अमेरिका की सेनाएं अब इस क्षेत्र से अलग रहेंगी।’’

बयान जारी होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति और तुर्की के उनके समकक्ष रजब तैयब एर्दोआन के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस बयान में उत्तरी सीरिया में हिरासत में लिए गए नागरिकों को वापस लेने से इनकार करने के लिए “फ्रांस, जर्मनी और अन्य यूरोपीय देशों” की आलोचना भी की गई।

एर्दोआन और ट्रंप उत्तरी सीरिया में ‘‘सुरक्षित क्षेत्र’’ बनाने पर चर्चा करने के लिए अगले महीने वाशिंगटन में मुलाकात भी करेंगे। एर्दोआन ने तुर्की की सीमा पर एक ‘बफर क्षेत्र’ बनाने को लेकर अगस्त में हुए समझौते को लागू करने में “अमेरिकी सेना और सुरक्षा का प्रबंधन देख रही नौकरशाही की असफलता को लेकर अपनी निराशा व्यक्त की।’’ 

टॅग्स :सीरियाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."