लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप के स्कूल ने छुपाया था उनका ग्रेड, वाशिंगटन पोस्ट ने रिपोर्ट में किया दावा

By भाषा | Updated: March 6, 2019 20:50 IST

ट्रंप ने तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपना शैक्षणिक रिकार्ड सार्वजनिक करने की चुनौती दी थी, जिसके बाद न्यूयार्क मिलिट्री एकेडमी इस तरह के दबाव में आ गई थी।

Open in App

अमेरिका की एक मिलिट्री एकेडमी ने कहा है उसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की किशोरावस्था के दौरान के उनके अकादमिक रिकार्ड 2011 में छिपा लिए थे और ट्रंप के सहयोगियों के दबाव के चलते ऐसा किया गया था। वाशिंगटन पोस्ट की एक खबर में यह दावा किया गया है।दरअसल, ट्रंप ने तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपना शैक्षणिक रिकार्ड सार्वजनिक करने की चुनौती दी थी, जिसके बाद न्यूयार्क मिलिट्री एकेडमी इस तरह के दबाव में आ गई थी। ट्रंप ने कहा था कि उन्हें हैरत है कि ऐसा ‘‘भयंकर छात्र’’ आइवी लीग स्कूल में था। उस वक्त इस सैन्य संस्थान के हेडमास्टर रहे इवान जोंस ने अखबार से कहा कि निजी स्कूल के अधीक्षक काफी डरे सहमे हुए मेरे पास आए क्योंकि उनसे स्कूल के पूर्व छात्र एवं ट्रंप के दोस्तों ने बात की थी और उनके अकादमिक रिकार्ड गुप्त रखने को कहा था। अखबार में यह खबर मंगलवार को प्रकाशित हुई है। गौरतलब है कि ट्रंप लगातार यह डींगें हांकते रहे हैं कि बचपन में वह एक शानदार छात्र थे। उस वक्त स्कूल के अधीक्षक या निदेशक रहे जेफरी कोवरडेल ने अखबार को बताया कि उन्होंने ट्रंप का रिकार्ड सौंपने के स्कूल के ट्रस्टी बोर्ड का अनुरोध खारिज कर दिया था। ट्रंप ने सैन्य स्कूल में पांच साल बिताए थे। उनके मुताबिक उनके माता-पिता उन्हें अनुशासित बनाना चाहते थे। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल