लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा- अमेरिका ने ईरान से बातचीत की पेशकश नहीं की, फेक न्यूज है ये

By भाषा | Updated: May 21, 2019 04:16 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है अमेरिका के साथ सैन्य संघर्ष ‘‘ईरान का आधिकारिक अंत होगा।’’ अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है क्योंकि ट्रंप प्रशासन ने ईरानी ‘‘खतरे’’ को देखते हुए खाड़ी में एक विमानवाहक पोत और बी-52 बमवर्षक तैनात किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो युद्ध चाहता हो, क्योंकि इससे अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचता है, जंग में लोग मारे जाते हैं।”ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के ‘‘नरसंहार के तानों’’ से ‘‘ईरान का अंत’’ नहीं होगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनके देश ने ईरान से बातचीत की कोई पेशकश नहीं की है और अगर ईरान वार्ता चाहता है तो पहला कदम उसे उठाना होगा। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘फेक न्यूज ने बिना किसी सूचना के एक झूठा बयान प्रसारित किया है कि अमेरिका ईरान के साथ वार्ता की कोशिश कर रहा है। यह झूठी खबर है।’’

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा , ‘‘ईरान को जब लगेगा कि वह तैयार है, वह हमें बुलाएगा। इस बीच उनकी अर्थव्यवस्था तबाह हो रही है, ईरान के लोगों के लिए बहुत दुखद है।’’ 

अमेरिकी हितों पर हमला हुआ तो ‘ईरान का आधिकारिक अंत होगा’ : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है अमेरिका के साथ सैन्य संघर्ष ‘‘ईरान का आधिकारिक अंत होगा।’’ अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है क्योंकि ट्रंप प्रशासन ने ईरानी ‘‘खतरे’’ को देखते हुए खाड़ी में एक विमानवाहक पोत और बी-52 बमवर्षक तैनात किए हैं। ट्रम्प ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘यदि ईरान लड़ना चाहता है, तो यह ईरान का आधिकारिक अंत होगा। अमेरिका को फिर कभी धमकी मत देना।’’

ट्रंप प्रशासन के अधिकारी हाल में उन खुफिया सूचनाओं पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या ईरान अथवा उसका समर्थन प्राप्त आतंकी संगठन खाड़ी में अमेरिकी संपत्तियों पर संभावित हमले की योजना बना रहे हैं या फिर अमेरिकी कार्रवाई का मुकाबला करने के लिये वे रक्षात्मक कार्यवाही कर रहे हैं। फॉक्स न्यूज प्रसारक को रविवार को दिये साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि वह ईरान को परमाणु हथियार विकसित नहीं करने देंगे लेकिन यह भी कहा कि वह संघर्ष नहीं चाहते।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो युद्ध चाहता हो, क्योंकि इससे अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचता है, जंग में लोग मारे जाते हैं।” इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के ‘‘नरसंहार के तानों’’ से ‘‘ईरान का अंत’’ नहीं होगा। जरीफ ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कई आक्रमणकारी आए और गए लेकिन ईरान सदियों से वहीं खड़ा है। आर्थिक आतंकवाद और नरसंहार के तानों से ईरान खत्म नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी ईरानी को कभी धमकी मत देता। सम्मान देने की कोशिश करो--यह कारगर है।’’ ईरान और अमेरिका के बीच संबंध पिछले साल उस समय और खराब हो गए थे, जब ट्रम्प प्रशासन 2015 के परमाणु समझौते से पीछे हट गया था और उसने ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगा दिए थे।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा