लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से बचने के लिए डोनाल्ड ट्रम्प ले रहे हैं ये दवाई, रोज खाते हैं एक गोली

By भाषा | Updated: May 19, 2020 17:47 IST

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इस दवाई को लेने के लिए उन्होंने अपने डॉक्टरों से सलाह ली थी, लेकिन व्हाइट हाउस के डॉक्टर ने इस पर कोई खास जोर नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्हें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं है।डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि व्हाइट हाउस के चिकित्सक ने दवा लेने की सलाह नहीं दी।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से बचने के लिए मलेरिया की दवाई ‘हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन’ ले रहे हैं। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं करीब डेढ़ सप्ताह से यह (हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन) ले रहा हूं।’’

साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं है। अमेरिका में पिछले तीन महीने में इस महामारी से 90,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। ट्रम्प ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने अपने चिकित्सकों से सलाह ली थी, लेकिन व्हाइट हाउस के चिकित्सक ने इस पर कोई खास जोर नहीं दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘व्हाइट हाउस के चिकित्सक ने दवा लेने की सलाह नहीं दी। मैंने उनसे पूछा था कि उनका इस बारे में क्या विचार है? उन्होंने कहा कि क्या तुम दवाई लेना चाहते हो। मैंने कहा हां मैं दवाई लेना चाहता हूं।’’

ट्रम्प ने कहा कि वह रोज मलेरिया की एक गोली लेते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं रोज एक गोली लेता हूं। कुछ समय बाद मैं इसे लेना बंद कर दूंगा। मैं चाहता हूं कि इसका इलाज मिले या इसका टीका बने और यह एक दिन जरूर होगा। मुझे लगता है कि बहुत जल्द ऐसा होगा।’’

ट्रम्प के दवाई लेने की जानकारी देने के कुछ देर बाद ही व्हाइट हाउस के डॉक्टर सीन पी. कॉनले ने कहा कि राष्ट्रपति एकदम स्वस्थ हैं और उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं।

बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस की चपेट में 15.5 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं, जिसमें से 91985 लोगों की मौत हो चुकी है और 3.56 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। हालांकि अभी भी अमेरिका में कोरोना वायरस के 11.02 लाख से ज्यादा एक्टिव केस मौजूद है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पहाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका