लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचने के हफ्ते भर बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दी अपनी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

By भाषा | Updated: June 9, 2020 13:06 IST

अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की हिरासत में मौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान राजधानी वॉशिंगटन डीसी में कुछ प्रदर्शनकारियों ने 3 जून को महात्‍मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के लिए अमेरिकी राजदूत केन जस्टर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के नुकसान पहुंचाए जाने बाद माफी मांगी है।भारतीय दूतावास ने कानून लागू करने वाली स्थानीय एजेंसियों के समक्ष ''महात्मा गांधी की प्रतिमा'' को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को विकृत किया जाना अपमानजनक है। अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड के पुलिस हिरासत में मारे जाने के बाद देश भर में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर स्प्रे डाला गया और उसे नुकसान पहुंचाया गया था। भारतीय दूतावास के सामने वाली सड़क पर गांधी जी की प्रतिमा लगी हुई है जिसमें दो और तीन जून की दरम्यानी रात में तोड़फोड़ की गई।

भारतीय दूतावास ने कानून लागू करने वाली स्थानीय एजेंसियों के समक्ष इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में कहा,‘‘यह अपमानजनक है।’’ भारतीय दूतावास ने मामले की शीघ्र जांच के लिए इसे विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है। साथ ही मेट्रोपॉलिटन पुलिस और नेशनल पार्क सर्विस को भी इसकी जानकारी दी है।

अमेरिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा को पहुंचाया गया नुकसान (तस्वीर स्त्रोत-ANI)" title="अमेरिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा को पहुंचाया गया नुकसान (तस्वीर स्त्रोत-ANI)"/>
अमेरिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा को पहुंचाया गया नुकसान (तस्वीर स्त्रोत-ANI)

भारतीय दूतावास अमेरिकी विदेश मंत्रालय , मेट्रोपॉलिटन पुलिस और नेशनल पार्क सर्विस के साथ मिल कर प्रतिमा को ठीक करने के काम में लगा है। पिछले सप्ताह दो अमेरिकी सांसदों और ट्रंप के प्रचार अभियान ने प्रतिमा को विकृत किए जाने की घटना की निंदा की थी। प्रेजीटेंड इंक के लिए डोनाल्ड जे ट्रंप के सलाहकार और ट्रंप विक्टरी फाइनेंस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किंमबर्ले गुइल्फोइले ने ट्वीट किया,‘‘बेहद निराशाजनक’’ वहीं उत्तरी कैरोलाइना से सांसद टॉम टिलिस ने कहा,‘‘महात्मा गांधी की प्रतिमा को विकृत देखना बेहद अपमानजनक है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ गांधी शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के पुरोधा थे और उन्होंने दिखाया कि यह कितना बड़ा बदलाव ला सकता है। बलवा, लूट और तोड़फोड़ हमें एकजुट नहीं कर सकते।’’ भारत के लिए अमेरिकी राजदूत केन जस्टर ने घटना के लिए माफी मांगी है। उन्होंने पिछले सप्ताह ट्वीट कर कहा था,‘‘वाशिंगटन डीसी में गांधी की प्रतिमा को विकृत किए जाने से दुखी हूं। कृपया हमारी माफी स्वीकार करें।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पमहात्मा गाँधीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट