लाइव न्यूज़ :

मुझे खुश करने के लिए व्यापार करार करना चाहता है भारत: ट्रंप

By भाषा | Updated: October 2, 2018 00:08 IST

Open in App

वाशिंगटन, 01 अक्टूबर: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमेरिकी उत्पादों पर ऊंचा शुल्क रखने के लिए भारत की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत मुझे खुश करने के लिए अमेरिका के साथ व्यापार करार करना चाहता है। 

ट्रंप ने कुछ दिनों में दूसरी बार भारत पर कथित रूप से ऊंचे शुल्क रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने मेक्सिको और कनाडा के साथ नए व्यापार करार के की घोषणा के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह आरोप लगाया। 

मेक्सिको और कनाडा के साथ करार की घोषणा के बाद ट्रंप ने उन व्यापार करारों के बारे में बताया जिन पर वार्ता चल रही है। इनमें जापान, यूरोपीय संघ, चीन और भारत शामिल हैं। 

ट्रंप ने भारत को ‘शुल्कों का राजा’ करार दिया। उन्होंने अपने इस आरोप को दोहराया कि भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर ऊंचा शुल्क लगाया हुआ है। 

ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर इसी तरह के शुल्क लगाने की चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीयों ने उनसे कहा कि वे अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करना चाहते हैं।  यह वार्ता अमेरिकी व्यापार प्रतिनिध रॉबर्ट लाइटाइजर आगे बढ़ा रहे हैं।  ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि जब अमेरिकी अधिकारियों ने भारतीयों से पूछा कि वे अमेरिका के साथ व्यापार करार क्यों करना चाहते हैं, तो भारतीय अधिकारियों ने कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति को खुश करने के लिए ऐसा चाहते हैं। 

इससे पहले शनिवार को ट्रंप ने कहा था कि भारत चाहता है कि अमेरिका उसके उत्पादों पर ऊंचा शुल्क नहीं लगाए इस वजह से वह हमारे साथ व्यापार करार करना चाहता है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?