लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अगर मैं नवंबर में चुनाव हारा तो शांतिपूर्ण तरीके से कार्यालय छोड़ दूंगा

By भाषा | Updated: June 14, 2020 05:36 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार और पूर्व उप-राष्ट्रपति जो बाइडेन से होना है।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ''अगर मैं चुनाव हारता हूं तो मुझे लगता है कि यह हमारे देश के लिए बहुत ही बुरी बात होगी।'' जब डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि अगर वह नवंबर में होने वाले चुनाव में हार गए तो, ट्रंप ने जवाब में कहा, ''आप जाइए, कोई अन्य काम करिए।''हाल के दिनों में अमेरिका में जिस तरह से उथल-पुथल मचा है, इसके चलते उनकी कुर्सी खतरे में पड़ सकती है।  

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन आशंकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें यह डर जताया गया कि अगर ट्रंप नवंबर में चुनाव हारते हैं तो वह ''स्वेच्छा पूर्वक'' कार्यालय नहीं छोड़ेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि अगर वह दोबारा नहीं चुने जाते हैं तो यह देश के लिए भी 'बुरा' होगा।

यद्यपि राष्ट्रपति ने कभी इस तरह के संकेत नहीं दिए कि यदि वह अगला चुनाव हार जाते हैं तो कार्यालय नहीं छोड़ेंगे। शुक्रवार को फॉक्स न्यूज चैनल पर प्रसारित एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, '' निश्चित तौर पर, अगर मैं नहीं जीतता तो नहीं जीतता।''

जब उनसे पूछा गया कि अगर वह नवंबर में होने वाले चुनाव में हार गए तो उन्होंने कहा, '' आप जाइए, कोई अन्य काम करिए।'' साथ ही ट्रंप ने कहा, ''अगर मैं चुनाव हारता हूं तो मुझे लगता है कि यह हमारे देश के लिए बहुत ही बुरी बात होगी।''

आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार और पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन से हो सकता है।

ट्रंप का तीन साल का कार्यकाल शांतिपूर्ण और समृद्धि भरा रहा लेकिन हाल ही में कोरोना वायरस महामारी के कारण एक लाख लोगों की मौत होने और अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान के कारण चार करोड़ लोगों के बेरोजगार होने के साथ ही अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद सामाजिक उथल-पुथल के चलते उनकी कुर्सी खतरे में पड़ सकती है।  

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल