लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी परमाणु नीति पर भड़का चीन, कहा- ट्रंप सही राह पर चले ना कि विपरीत दिशा में

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 4, 2018 18:37 IST

चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि चीन अमेरिका द्वारा प्रकाशित न्यूक्लिय पोस्चर रिव्यू (एनपीआर) का दृढ़ता के साथ विरोध करता है।

Open in App

चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि चीन अमेरिका द्वारा प्रकाशित न्यूक्लिय पोस्चर रिव्यू (एनपीआर) का दृढ़ता के साथ विरोध करता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रवक्ता रेल गुओक्विंग ने कहा है कि अमेरिकी दस्तावेजों में चीन के विकास की मंशा व चीन की परमाणु शक्ति से खतरे का अनुमान लगाया गया है।

इस 74 पृष्ठों की रिपोर्ट में चीन की भूमिका के बारे में कहा गया है कि यह 'एशिया में अमेरिका के हितों के लिए बड़ी' चुनौती है। अमेरिका की चीन के लिए तैयार की गई रणनीति का मकसद चीन की परमाणु क्षमताओं के सीमित इस्तेमाल का फायदा लेने से रोकना है।

चीन शांतिपूर्ण विकास के साथ रहेगा

रेन ने इस बात की पुष्टि की चीन शांतिपूर्ण विकास के साथ बना रहेगा और एक राष्ट्रीय रक्षा नीति का पालन करेगा, जो स्वाभाविक रूप से रक्षात्मक है। उन्होंने कहा कि चीन किसी भी समय व किसी भी परिस्थिति में परमाणु हथियार के प्रथम इस्तेमाल नहीं करने की नीति से जुड़ा है। किसी भी परिस्थितियों में चीन गैर परमाणु हथियार वाले देशों को परमाणु हथियारों की धमकी नहीं देता है।

रेन ने कहा कि अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं, इसे दुनिया की विकास व शांति के दिशा में चलाया जाना चाहिए न कि विपरीत दिशा में।

परमाणु हथियारों को लेकर गंभीर है अमेरिका 

गौरतलब है कि अमेरिका परमाणु हथियारों को लेकर काफी गंभीर है। डोनाल्ड ट्रंप के राष्‍ट्रपति बनने के बाद से ही उन्हे लगने लगा है कि उनके परमाणु हथियार अब उतने प्रभावी नहीं रह गए हैं। जिसकी वजह से अमेरिका अब चीन, रूस, उत्तर कोरिया और ईरान को अपने लिए संभावित खतरों के तौर पर देखता है। अमेरिका रक्षा मंत्रालय की एनपीआर रिपोर्ट के मुताबिक छोटे परमाणु हथियार बनाकर इस चुनौती से निकला जा सकता है।

टॅग्स :अमेरिकाचीनडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट