लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका, हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में महाभियोग प्रस्ताव पास

By विनीत कुमार | Updated: December 19, 2019 07:41 IST

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने उनके खिलाफ महाभियोग के प्रस्ताव को पास कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में महाभियोग प्रस्ताव पासट्रंप अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति जिनके खिलाफ हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने महाभियोग प्रस्ताव पास किया है

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी इतिहास में तीसरे ऐसे राष्ट्रपति बन गये हैं जिनके खिलाफ हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने महाभियोग प्रस्ताव पास कर दिया है। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की दोनों धाराओं पर चली लंबी बहस के बाद बुधवार रात (अमेरिकी समय) बहुमत के साथ वोट किया।  

अब ये मामला सीनेट के पास जाएगा जिसके बाद ये फैसला हो सकेगा कि ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने रहते हैं या नहीं। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के ज्यादातर सदस्यों ने इस मत में वोट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया है। ट्रंप के खिलाफ पहली धारा में महाभियोग प्रस्ताव के पक्ष में 230 वोट पड़े जबकि इसके खिलाफ 197 मत पड़े।

वैसे, सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत प्राप्त है और वहां अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति को पद से हटाने के लिए मतदान होने की संभावना नहीं लगती। ट्रम्प पर आरोप हैं कि उन्होंने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में संभावित प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन समेत अपने प्रतिद्वंद्वियों की छवि खराब करने के लिए यूक्रेन से गैरकानूनी रूप से मदद मांगी।

इस बीच महाभियोग प्रस्ताव पास होने के बाद व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि ट्रंप इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि सीनेट स्थायी प्रबंध और निष्पक्षता को कायम रखेगा जिसको सदन की प्रक्रिया के दौरान नजरअंदाज किया है। साथ ही व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया, 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी लोगों की जरूरतें और प्राथमिकताओं को लेकर बिना थके लगातार काम करना जारी रखेंगे जैसा कि वह पहले दिन से करते रहे हैं।'

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा