लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल में कराया गया भर्ती, कोरोना वायरस से हैं संक्रमित, ट्वीट कर समर्थन के लिए लोगों को कहा शुक्रिया

By विनीत कुमार | Updated: October 3, 2020 06:43 IST

कोरोना संक्रमित हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लोगों को समर्थन के लिए धन्यवाद कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप अस्पताल में भर्ती, कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, पत्नी भी कोरोना संक्रमितअमेरिका में अगले महीने राष्ट्रपति चुनाव है, इससे पहले ट्रंप की निजी सलाहकार भी हुईं कोरोना संक्रमित

कोरोना संक्रमित हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही ये भी बताया गया है कि वे ठीक हैं। ट्रंप के कल ही कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थी। ट्रंप अमेरिका में अगले महीने वाले चुनाव से ठीक पहले कोरोना संक्रमित हुए हैं। ऐसे में वे अगले कुछ दिनों तक चुनाव प्रचार से दूर रहेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप को वॉशिंगटन शहर से बाहर वॉल्टर रीड मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमेरिकी समय के अनुसार उन्हें शुक्रवार शाम हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल ले जाया गया। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी 18 सेकेंड का वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने खुद के अस्पताल में भर्ती किए जाने की बात कही है। 

ट्रंप ने साथ ही ट्विटर पर लिखा, 'मैं समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया कहना चाहता हूं। मैं वाल्टर रीड अस्पताल जा रहा हूं। मैं अच्छा कर रहा हूं लेकिन हम ये सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि सब ठीक हो। फर्स्ट लेडी भी अच्छा कर रही हैं।'

वहीं, प्रेस सेक्रेटरी केली मैकेनी ने एक बयान जारी कर कहा कि मेडिकल एक्सपर्ट्स ने अगले दो दिन तक वाल्टर रीड में राष्ट्रपति कार्यालय से काम करने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि ट्रंप से ठीक पहले उनकी निजी सलाहकार होप हिक्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा था कि वे अपनी पत्नी संग क्वारंटीन हो रहे हैं और अपनी टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

बता दें कि ट्रंप के कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद दुनिया भर के नेताओं ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कहा, 'मैं अपने मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के जल्द से जल्द स्वस्थ होने और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।' 

ट्रंप के बीमार होने का असर अमेरिकी शेयर बाजार पर भी दिखा। खबर आने पर अमेरिका में शेयरों के वायदा कारोबार और एशियाई बाजारों में गिरावट आई। एसएंडपी 500 और डाउ इंडस्ट्रियल्स के वायदा अनुबंधों दोनों में 1.9 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा कच्चे तेल के दाम भी फिसल गए।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?