लाइव न्यूज़ :

चीन के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा एक्शन, हांगकांग स्वायत्तता कानून पर किए हस्ताक्षर

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 15, 2020 07:03 IST

चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक हांगकांग में करीब 1300 अमेरिकी कंपनियां हैं और यहां पर अमेरिका के 85,000 नागरिक रहते हैं । हांगकांग में अमेरिकी कंपनियों के 300 से ज्यादा क्षेत्रीय मुख्यालय और 400 क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने हांगकांग के पर कहा, अब हांगकांग को कोई भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा।डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, चीन अमेरिका से लगातार फायदा उठाता रहा है लेकिन बदले में वायरस दिया है।

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हांगकांग स्वायत्तता कानून पर हस्ताक्षर (Hong Kong Autonomy Act) किए हैं। इससे चीन पर कड़े प्रतिबंध लग पाएंगे। अमेरिका ने इसके साथ ही हांगकांग से तरजीही व्यापार का दर्जा भी छीन लिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि हांगकांग स्वायत्तता कानून पर हस्ताक्षर अमेरिकी कांग्रेस की सर्वसम्मति से पास होने के बाद ही किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस कानून से चीन को उसके कुकर्मों के लिए जम्मेदार ठहराने के लिए कई शक्तियां मिलेंगी। अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पारित किया है, जिसके तहत राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने वाले चीनी अधिकारियों के साथ किसी भी तरह का कारोबार करने वाले बैंकों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

 हांगकांग को कोई भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा- डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, हांगकांग में जो भी कुछ रहा है कि वह सब देख रहे हैं। उनकी  स्वतंत्रता छीन ली गई ताकि फ्री मार्केट में रैंक ना कर सके। मुझे लगता है कि ऐसे में अब बहुत सारे लोग हांगकांग छोड़ने वाले हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने हांगकांग के बारे में बात करते हुए कहा, हमने एक बहुत ही अच्छा स्पर्धी खो दिया है। हमने उसके लिए बहुत कुछ किया था। डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया कि अब हांगकांग को कोई भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा।अमेरिका अब  हांगकांग को भी चीन की तरह मानेगे। ना कोई स्पेशल डील और ना ही कोई अलग से सुविधा। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald J. Trump) (फाइल फोटो)

चीन ने अमेरिका का उठाया फायदा, बदले में वायरस दिया- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन ने अमेरिका का बहुत फायदा उठाया है लेकिन बदले में हमें सिर्फ वायरस दिया है, जिसकी वजह से अमेरिका को बड़ा आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। ट्रंप ने कहा, हमने चीन की तकनीक और टेलिकॉम प्रोवाइडर्स का सामना किया था। हमें सुरक्षा कारणों से कई देशों को इस बात पर मनाना पड़ा कि हुवावे कितना खतरनाक है। अब यूके ने भी इसे बैन कर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, एक विकासशील देश होने के नाते चीन हमेशा से ही अमेरिका से फायदा लेता रहता है। पिछली सरकारें उसकी लगातार मदद करती रही है। हमारी सरकार ने चीन ने खिलाफ कड़ कदम उठाए हैं। चीन इतना भी योग्य नहीं है कि उसकी वजह से आज पूरी दुनिया वायरस के साथ-साथ आर्थिक संकट का सामना करे। 

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald J. Trump और चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping (फाइल फोटो)

व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा, WHO चीन की कठपुतली बनकर रह गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मुझे ये कहने में कोई भी परेशानी नहीं है कि पूरी दुनिया में वायरस फैलाने के लिए चीन ही जिम्मेदार है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पहॉन्ग कॉन्गचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल