लाइव न्यूज़ :

बगदादी के बाद अब मारा गया उसका उत्तराधिकारी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर की घोषणा

By विनीत कुमार | Updated: October 29, 2019 19:49 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने हालांकि इस बात की जानकारी नहीं दी है कि मारे गये आतंकी का नाम क्या है। साथ ही इस बात की भी विस्तार से अभी जानकारी नहीं दी गई है कि उसे कैसे मारा गया।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर घोषणा की, बगदादी का उत्तराधिकारी भी मारा गयाहालांकि, उत्तराधिकारी को कैसे मारा गया और ये ऑपरेशन कब हुआ, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बक्र अल बगदादी की मौत के बाद अमेरिकी सेना ने उसके उत्तराधिकारी को भी मार गिराया है। अमेरिकी राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक ट्वीट कर इसकी घोषणा की। ट्रंप ने ट्वीट किया, अभी पुष्टि हुई है कि अबू बक्र अल बगदादी का सबसे पहले स्थानापन्न को अमेरिकी ट्रूप्स द्वारा मार दिया गया है। अब वह भी मर चुका है।

ट्रंप ने हालांकि इस बात की जानकारी नहीं दी है कि मारे गये आतंकी का नाम क्या है। साथ ही इस बात की भी विस्तार से अभी जानकारी नहीं दी गई है कि उसे कैसे मारा गया। हालांकि, एक दिन पहले सोमवार को अमेरिका ने इस बात की पुष्टि जरूर की थी कि आईएस का प्रवक्ता अबू अल-हसन अल-मुहाजिर मारा गया है। स्टेट डिपार्टमेंट के एक सीनियर अधिकारी ने सोमवार को बताया था कि अल-मुहाजिर एक अलग ऑपरेशन में मारा गया है।

गौरतलब है कि अमेरिका का लंबा अभियान पिछले हफ्ते शनिवार रात उत्तर पश्चिम सीरिया में 48 वर्षीय बगदादी की तलाश के साथ खत्म हो गया। दुनिया के सर्वाधिक वांछित आतंकवादी बगदादी द्वारा खुद को विस्फोट कर उड़ा देने की रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की थी। अमेरिकी विशेष बलों के एक अभियान के तहत अमेरिकी सेना के एक श्वान ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया स्थित एक सुरंग में उसका पीछा किया था। जिस स्थान पर बगदादी मारा गया, वहां से अमेरिकी बलों को आईएसआईएस के बारे में कई चीजें और भविष्य की उसकी योजना के बारे में भी जानकारी मिली है। 

उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अमेरिकी सैनिकों ने एक तरफ से बंद सुरंग में बगदादी का पीछा किया और जब उसके पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा, तो उसने आत्मघाती जैकेट में विस्फोट कर खुद को और तीन अन्य को उड़ा दिया। इराक और सीरिया के ज्यादातर हिस्सों में पांच बरसों तक आतंक के राज के पीछे मौजूद बगदादी का पता लगाने में अमेरिका को सीरियाई कुर्द से मुख्य रूप से खुफिया सूचना मिली थी। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल