डोनाल्ड ट्रंप ने हादसों को लेकर बोइंग को लगाई फटकार, 737 मैक्स विमानों को दुरुस्त करने के दिए आदेश

By भाषा | Published: April 16, 2019 09:07 AM2019-04-16T09:07:12+5:302019-04-16T09:09:43+5:30

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को बोइंग 737 मैक्स विमान को फटकार लगाते हुए सोमवार को कहा कि इसमें नई विशेषताओं के साथ सुधार लाना चाहिए और नया नाम दिया जाना चाहिए।

donald trump asks boeing to overhaul and fix 737 max plane glitches | डोनाल्ड ट्रंप ने हादसों को लेकर बोइंग को लगाई फटकार, 737 मैक्स विमानों को दुरुस्त करने के दिए आदेश

डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को बोइंग 737 मैक्स विमान को फटकार लगाते हुए सोमवार को कहा कि इसमें नई विशेषताओं के साथ सुधार लाना चाहिए और नया नाम दिया जाना चाहिए। विमान का यह मॉडल हाल में दो भीषण दुर्घटनाओं का शिकार हुआ।

पहली दुर्घटना इंडोनेशिया में पिछले अक्टूबर को हुई जिसमें 189 लोग मारे गये थे। उसके बाद 10 मार्च को एथोपिया में दुर्घटना हुई जिसमें 157 लोग मारे गये थे। ट्रंप ने सुबह ट्विटर पर लिखा है, ‘‘मैं ब्रांडिंग के बारे में क्या जानता हूं। संभवत: कुछ भी नहीं (लेकिन मैं राष्ट्रपति बन गया), पर अगर मैं बोइंग होता, मैं बोइंग 737 मैक्स की समस्याओं को दुरूस्त करता और कुछ अतिरिक्त विशेषताएं जोड़ता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी अन्य उत्पाद इतनी बुरी तरह प्रभावित नहीं हुआ है....(जितना यह विमान)।’’

गौर तलब है कि इथियोपिया में इसी मार्क के एक विमान की दुर्घटना के दो दिन बाद ट्रम्प ने ट्वीट किया था कि जेट विमान, ‘ उड़ाने वाले के लिए बहुत जटिल बना दिए गए हैं।’ उन्होंने यह भी कहा था कि विमान में पायल की जरूरत नहीं है, उसकी जगह अब एमआईटी के कंप्यूटर वैज्ञानिक होने चाहिए। उन्होंने कहा था कि अक्स ऐसा कई चीजों में होने लगा है कि उन्नत बनाने के नाम पर उनमें अनावश्यक चीजें जोड़ दी जाती है जबकि पूरानी और सरल चीज बेहतर होती है।

Web Title: donald trump asks boeing to overhaul and fix 737 max plane glitches

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे