लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रम्प ने दिया किम जोंग को जवाब, कहा- मेरा न्यूक्लियर बटन अधिक शक्तिशाली

By स्वाति सिंह | Updated: January 3, 2018 10:18 IST

पिछले कई महीनों से नॉर्थ कोरिया की परमाणु योजनाओं को लेकर वैश्विक स्तर पर तनाव की स्थिति है।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को किम जोंग उन के परमाणु हथियार को लेकर दी गई धमकी का जवाब दिया है। ट्रंप ने ट्वीट किया कि उनके पास भी न्यूक्लियर बटन है और वह बटन बहुत बड़ा और अधिक शक्तिशाली है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नॉर्थ कोरिया के नेता को उसके भूख प्रभावित देश में कोई बताए कि मेरे पास भी न्यूक्लियर बटन है। ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'कोई किम जोंग उन को बताए कि मेरे पास भी न्यूक्लियर बटन है, जो उसके बटन से बहुत बड़ा और ताकतवर है। मेरा बटन काम करता है।'

 

इससे पहले सोमवार(1 जनवरी) किम ने कहा था कि परमाणु हथियारों का लॉन्च बटन हमेशा उसकी पहुंच में है। किम जोंग ने कहा कि अमेरिका कभी भी मुझसे या हमारे देश से लड़ाई नहीं करेगा। ये मैं किसी को ब्लैकमेल नहीं कर रहा हूं बल्कि यही सच्चाई है। किम ने अपने भाषण में यह भी कहा कि हमारा देश सबसे बड़ी न्यूक्लियर शक्ति बनकर उभरेगा।

नॉर्थ कोरिया के मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 2018 में भी नॉर्थ कोरिया अपने परमाणु परीक्षण जारी रखेगा। प्योंगयांग अपने परमाणु कार्यक्रम का विकास जारी रखेगा, ताकि देश 'अजेय' परमाणु शक्ति तौर पर उभरे।

रिपोर्ट के मुताबिक, 'एक अजेय शक्ति के रूप में उत्तरी कोरिया के अस्तित्व को ना ही कमजोर किया जा सकता है और ना ही नकारा जा सकता है। एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति के रूप में उत्तर कोरिया सभी बाधाओं को पार करते हुए स्वतंत्रता और न्याय की राह पर चलेगा।' इस रिपोर्ट में वर्ष 2017 के दौरान देश की परमाणु सफलता की भी जानकारी दी गई है।

इस से पहले चीन पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने ट्वीट किया था, ''रंगे हाथ पकड़ा गया- बेहद निराशाजनक है कि चीन उत्तर कोरिया को तेल ले जाने दे रहा है। अगर ऐसा होता रहा, तो उत्तर कोरिया की समस्या का कभी दोस्ताना तरीके से हल नहीं निकाला जा सकता।'' हालांकि, चीन ने ट्रंप के इस दावे को सीधे तौर पर खारिज कर दिया था।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपकिम जोंग उनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा