लाइव न्यूज़ :

दोस्त नहीं दुश्मनों की तरह बर्ताव कर रहे ट्रंप: EU

By भाषा | Updated: May 17, 2018 15:08 IST

टस्क ने अमेरिकी प्रशासन की तुलना यूरोप के पारंपरिक विरोधी रूस और चीन से की।

Open in App

सोफिया, 17 मई: यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोस्त की तरह नहीं बल्कि दुश्मनों की तरह बर्ताव कर रहे हैं। ईयू के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने कल बुल्गारिया में हुई एक बैठक में यूरोपीय संघ के नेताओं से कहा कि ईरान के साथ परमाणु समझौते से ट्रंप के पीछे हटने और अमेरिका द्वारा यूरोप पर व्यापार संबंधी शुल्क लगाए जाने के खिलाफ वह एक 'संयुक्त यूरोपीय मोर्चा' बनाएं ।

टस्क ने अमेरिकी प्रशासन की तुलना यूरोप के पारंपरिक विरोधी रूस और चीन से की ।टस्क ने संवाददाताओं से कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप के हालिया फैसलों को देखकर कोई भी यही सोचेगा कि अगर ट्रंप जैसे दोस्त हैं तो दुश्मनों की किसे जरूरत है।'यूरोप के मंत्रियों ने मंगलवार को ब्रसेल्स में ईरान के एक शीर्ष अधिकारी से मुलाकात की थी। ईरान के साथ परमाणु समझौते से अमेरिका के पीछे हटने के बाद इस समझौते को बचाने के उद्देश्य से यह मुलाकात की गई थी। टस्क ने बढ़ती चुनौतियों का सामना करने के लिए बंटे हुए ईयू में और एकजुटता का अनुरोध किया।

टस्क ने कहा चीन के उभार और रूस के आक्रमक रूख जैसी राजनीतिक चुनौतियों के अलावा , हम आज नए घटनाक्रम को देख रहे हैं जिसमें अमेरिकी प्रशासन मनमाने और एकतरफा फैसले लेने पर अड़ा हुआ है।

बातचीत के बाद , यूरोप की ओर से एक सूत्र ने एएफपी को बताया कि नेताओं ने ईरान के साथ समझौते पर, 'एकजुट ईयू' पर सहमति जताई और कहा कि अगर ईरान इसका पालन करता है तो समझौते को समर्थन जारी रहेगा।ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे , जर्मनी की चालंसलर एंजिला मर्केल और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने हालात पर अपने विचार रखे। ब्रिटेन , जर्मनी , फ्रांस , अमेरिका , रूस और चीन ने ईरान समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."