लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद पर पाकिस्तान के रुख से नाखुश ट्रंप प्रशासन रोक सकता है 1600 करोड़ की आर्थिक मदद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 30, 2017 13:35 IST

अमेरिका साल 2002 से अब तक पाकिस्तान को करीब दो लाख करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दे चुका है।  

Open in App

अमेरिकी सरकार पाकिस्तान को दिए जाने वाले 25.5 करोड़ डॉलर (करीब 1600 करोड़ रुपये) की आर्थिक मदद को रोक सकती है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन में इस बात पर चर्चा हो रही है कि वैश्विक-आतंकवाद पर मदद न करने की वजह से पाकिस्तान को दी जाने वाली ये मदद रोक दी जाए। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस आर्थिक मदद को रोकने को लेकर काफी गंभीर है। रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य अधिकारी पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद पर रोकथाम के लिए किए गये प्रयासों से असंतुष्ट हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस महीने पाकिस्तान को आर्थिक मदद देने पर महत्वपूर्ण बैठक की और अगले कुछ हफ्तों में इस पर आखिरी मुहर लगायी जा सकती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों देशों के संबंध मधुर नहीं रह गये हैं, खासकर राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान के बाद जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान "आतंकवादियों, हिंसा और अव्यवस्था को पनाह दे रहा है।"

अगस्त 2017 में अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 25.5 करोड़ डॉलर की मदद यह कहते हुए रोक दी थी कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाता इस राशि को जारी नहीं किया जाएगा। अमेरिका साल 2002 से 2017 के बीच पाकिस्तान को 33 अरब डॉलर (करीब दो लाख करोड़ रुपये) की आर्थिक मदद दे चुका है।  

हाल ही में अमेरिका के उप-राष्ट्रपति माइक पेंस ने अफगानिस्तान दौरे में कहा था कि ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान को नोटिस पर रखा हुआ है। गुरुवार (28 दिसंबर) को पाकिस्तानी सेना ने अमेरिका को आतंकवादी संगठनों के बारे में कोई एकतरफा फैसला लेने के प्रति आगाह किया। लश्कर-ए-तैयबा जमात-उद-दावा, तालिबान, हक्कानी नेटवर्क समेत कई अन्य आतंकवादी समूहों के पाकिस्तान में रहकर दुनिया भर में आतंकी कार्रवाइयों को अंजाम देने के आरोप लगते रहे हैं। 

टॅग्स :अमेरिकाअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपपाकिस्तानआतंकवादीविदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट