लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, फ्लोरिडा में शुरू करेंगे चुनावी अभियान

By स्वाति सिंह | Updated: October 13, 2020 06:57 IST

वाइट हाउस के फिजिशियन सीन कॉनले ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उनके किसी को संक्रमण का खतरा नहीं है। सीन ने प्रेस सेक्रेटरी कायले मैकनेनी को इस बात की लिखित जानकारी दी। संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद अब ट्रंप ने चुनावी अभियान शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ट्रंप ने चुनाव अभियान फिर से शुरू कर दिया है।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई है। व्हाइट हाउस के फिजिशियन ने इस बात की पुष्टि की है। इसके साथ ही ट्रंप ने चुनाव अभियान फिर से शुरू कर दिया है। वह फ्लोरिडा में रैली कर रहे हैं।

वाइट हाउस के फिजिशियन सीन कॉनले ने बताया कि राष्ट्रपति अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उनके किसी को संक्रमण का खतरा नहीं है। सीन ने प्रेस सेक्रेटरी कायले मैकनेनी को इस बात की लिखित जानकारी दी। संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद अब ट्रंप ने चुनावी अभियान शुरू कर दिया है।

वहीं, व्हाइट हाउस के चिकित्सक ने कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अब किसी अन्य को कोरोना वायरस संक्रमण होने का खतरा नहीं है। व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ सीन कॉनले ने शनिवार को कहा, ‘‘आज शाम मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ट्रंप पृथक-वास की अवधि समाप्त करने के लिए सुरक्षित होने संबंधी सीडीसी (रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र) के मानदंडों को पूरा करते हैं। इसके साथ ही उनका आज सुबह का कोविड-19 पीसीआर नमूना दर्शाता है कि मौजूदा मान्यता प्राप्त मानकों के अनुसार, अब उनसे किसी अन्य के संक्रमित होने का खतरा नहीं है।’’ ट्रंप (74) और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप पिछले सप्ताह कोविड-19 से पीड़ित पाए गए थे। 

राष्ट्रपति को उपचार के लिए एक सैन्य अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में चार दिन रहने के बाद उन्हें सोमवार को छुट्टी दे दी गई थी। डॉ कॉनले ने बृहस्पतिवार को कहा था कि राष्ट्रपति शनिवार से सार्वजनिक गतिविधियां शुरू कर सकते हैं और इसमें कोई दिक्कत नहीं है।  गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में 3 सप्ताह का समय बचा है। डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रतिद्वंदी जो बाइडेन से पिछड़ते हुए दिख रहे हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट