लाइव न्यूज़ :

टीके की आपूर्ति को लेकर ईयू और एस्ट्राजेनेका के बीच विवाद खत्म

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:08 IST

Open in App

ब्रसेल्स, तीन सितंबर (एपी) यूरोपीय संघ और दवा निर्माता एस्ट्रोजेनेका ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने कंपनी के कोविड-19 रोधी टीके की धीमी आपूर्ति से संबंधित कानूनी लड़ाई को समाप्त करने के लिए आपस में समझौता कर लिया है। यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा, यूरोपीय आयोग ने कहा कि एस्ट्राजेनेका ने एक साल पहले हुए समझौते के अनुरूप अगले साल मार्च तक टीके की कुल 30 करोड़ खुराक देने की ‘‘दृढ़ प्रतिबद्धता’’ व्यक्त की है और 10 करोड़ खुराकों की आपूर्ति पहले ही की जा चुकी है। आयोग ने कहा कि समाधान समझौते के तहत एंग्लो-स्वीडिश दवा कंपनी इस साल के अंत तक 13.5 करोड़ और 2022 की पहली तिमाही में 6.5 करोड़ खुराक देगी। बेल्जियम की एक अदालत ने जून में फैसला सुनाया था कि एस्ट्राजेनेका ने यूरोपीय संघ के साथ अपने अनुबंध का ‘‘गंभीर उल्लंघन’’ किया है। एस्ट्राजेनेका की औषधि कारोबार इकाई के कार्यकारी उपाध्यक्ष रुड डोबर ने आज कहा, ‘‘पारस्परिक समझ पर पहुंचने के बाद अत्यंत प्रसन्न हूं जिससे हम आगे बढ़ेंगे और महामारी पर काबू पाने में मदद के लिए यूरोपीय आयोग के साथ मिलकर काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 medicine: कोरोना के खिलाफ टीके से पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलने वाले लोगों के लिए एंटीबॉडी दवा को दी मंजूरी

अन्य खेलस्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया को हराया

विश्वजलवायु परिवर्तन : न्यूजीलैंड में इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहा सर्दियों का मौसम

विश्वतालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा

विश्वअमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने की चार लोगों की हत्या, प्रेमिका से कहा- गॉड से होती है बातचीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा