लाइव न्यूज़ :

तालिबान को उसके वादों के लिए जवाबदेह ठहराने के महत्व पर पाक नेतृत्व के साथ चर्चा की:शर्मन

By भाषा | Updated: October 9, 2021 00:53 IST

Open in App

इस्लामाबाद, आठ अक्टूबर अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने तालिबान को अपने वादों के लिए जवाबदेह ठहराने के महत्व पर पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ चर्चा की क्योंकि एक ऐसा ''स्थिर और समावेशी'' अफगानिस्तान सभी के हित में है जो आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह न हो।

बाइडन प्रशासन के सदस्य के रूप में इस्लामाबाद की अपनी पहली यात्रा के दौरान शर्मन ने कहा कि बैठकों के दौरान अफगानिस्तान उनके एजेंडे में सबसे ऊपर रहा और उन्होंने ''मजबूत समृद्ध लोकतांत्रिक पाकिस्तान'' की आवश्यकता को रेखांकित किया।

भारत के दौरे से यहां पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को शर्मन ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ से मुलाकात की और शुक्रवार को विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ बैठक की। उन्होंने अफगान मामले में देश के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भी मुलाकात की।

इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास द्वारा ट्विटर पर शर्मन का एक वीडियो साझा किया गया। वीडियो में शर्मन ने कहा, ''मैं उप विदेश मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अपनी पहली पाकिस्तान यात्रा को लेकर खुश हूं। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय संबंध हैं।''

उन्होंने कहा, ''हमने तालिबान को उसके द्वारा जतायी गई प्रतिबद्धताओं के लिए जवाबदेह ठहराने के महत्व पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...