लाइव न्यूज़ :

Dhaka: पाकिस्तानी बैंक में बांग्लादेशी झंडे का बड़ा अपमान, पोल के बजाय झाड़ू से बांधकर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, मचा हंगामा

By आजाद खान | Updated: August 17, 2022 09:04 IST

इस मामले में सिलहट के उपायुक्त मोहम्मद मुजिबर रहमान ने इस घटना को लेकर कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक से इस मामले में लिखित विवरण भी मांगा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी हबीब बैंक द्वारा बांग्लादेशी झंडे का कथित तौर पर अपमान करने का मामला सामने आया है।ब्रांच द्वारा बांग्लादेशी झंडे को पोल के बजाय झाड़ू में बांधकर फहराया गया है। इसे लेकर स्थानीयों ने बहुत विरोध किया है जिस पर अब जाकर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

ढ़ाका:पाकिस्तान के स्वामित्व वाले हबीब बैंक लिमिटेड (Habib Bank Ltd) में बांग्लादेश के राष्ट्रीय झंडा के साथ कथित तौर पर अपमान का मामला सामने आया है। यह घटना बांग्लादेश के सिलहट के हबीब बैंक के एक ब्रांच में घटी है। बताया जा रहा है कि यहां के एक ब्रांच में राष्ट्रीय ध्वज को पोल के बजाय झाड़ू में बांधकर फहराया गया है। 

घटना के सामने आने के बाद बैंक अधिकारियों से संपर्क किया गया है लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई है। इसके बाद अधिकारियों ने इस पर कार्रवाई करने की बात कही है। 

क्या है पूरा मामला

द डेली स्टार में छपी एक खबर के मुताबिक, सोमवार को बांग्लादेश में राष्ट्रीय शोक दिवस था। इस मौके पर बांग्लादेश के सिलहट के हबीब बैंक के एक ब्रांच में झंडा फहराया गया था। लेकिन यह झंडा किसी पोल में नहीं, बल्कि एक झाड़ू में बांधकर फहराया गया था। 

इसे देखकर स्थानीयों ने इसका विरोध किया था जिसके बाद बैंक के सुरक्षाकर्मियों ने झाड़ू वाले झंडे को उतार दिया था। इसके बालजूद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ था और लोग इस मामले में  कार्रवाई की मांग करने लगे थे। 

बैंक अधिकारियों से नहीं हो पाया है संपर्क

इस घटना के सामने आने के बाद हबीब बैंक में संपर्क किया गया लेकिन बैंक को बन्द पाया गया है। वहीं इस मामले में ब्रांच के प्रबंधक मुजाहिदुल इस्लाम भुइयां से बात करने की कोशिश की गई है, लेकिन उनका भी फोन नहीं लगा है। 

अधिकारियों का बयान आया सामने 

इस पर बोलते हुए सिलहट के उपायुक्त मोहम्मद मुजिबर रहमान ने कहा है कि सहायक आयुक्त मौके पर पहुंचे तो उन्हें झंडा अपमानजनक स्थिति में नहीं मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि फिर भी वह इस मामले में कार्रवाई कर रहे है और इसके लिए सिलहट ब्रांच के मैनेजर से भी बात की गई है। 

मोहम्मद मुजिबर रहमान ने यह भी कहा है कि मामले में बैंक से लिखित विवरण मांगा गया है और इसी के आधार पर कार्रवाई होगी। हालांकि राष्ट्रीय झंडे के अपमान को लेकर स्थानीय बहुत नाराज है और वे इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे है।  

टॅग्स :बांग्लादेशपाकिस्तानBank
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?