लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान का दावाः आत्मरक्षा में मारे दो भारतीय लड़ाकू विमान, दो पायलट गिरफ्तार, रिलीज किया वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2019 14:10 IST

पाकिस्तान का दावाः हमने आत्मरक्षा में मार गिराए दो भारतीय विमान, भारत के साथ अभी भी बातचीत को तैयार। पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर मेज. जनरल आसिफ कफूर ने दावा किया कि हमने भारत की एयर स्ट्राइक का जवाब नहीं दिया बल्कि सिर्फ अपने क्षमताओं का नमूना पेश किया है।

Open in App

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी मौजूदा तनाव के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उन्होंने आत्मरक्षा में भारत के दो लड़ाकू विमान मार गिराए हैं। पाकिस्तान के डीजी आइएसपीआर मेजर जनरल आसिफ गफूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, 'हमने अपनी क्षमता दिखाने के लिए 6 सुनसान जगहों पर टारगेट लॉक किए थे। लेकिन उसी वक्त भारत के दो लड़ाकू विमान लाइन ऑफ कंट्रोल के पार करके दाखिल हो रहे थे। हमने उन्हें मार गिराया। इसमें दो भारतीय पायलट को गिरफ्तार किया गया है।' इसके साथ ही पाकिस्तान ने कथित रूप से गिरफ्तार इंडियन पायलट का वीडियो जारी किया है जिसमें वो अपना नाम विंग कमांडर अभिनंदन कुमार बता रहे हैं। हालांकि भारत की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

पाकिस्तान ने क्या-क्या दावे किएः-

- आज सुबह से लाइन ऑफ कंट्रोल पर कुछ एक्टिविटी चल रही है। आज सुबह पाकिस्तान एयरफोर्स ने लाइन ऑफ कंट्रोल के पार इंडियन टेरिटरी पर हमला किया।

- पाकिस्तान थल सेना और पाकिस्तानी एयरफोर्स के पास जवाब देने के अलावा और कोई चारा नहीं था। लेकिन जवाब कैसे दिया जाता।

- आज सुबह जब पाकिस्तानी एयरफोर्स को टारगेट लेने थे हमने तय किया तो हम कोई मिलिट्री टारगेट नहीं लेंगे। हमारे टारगेट इंगेज करने में किसी इंसानी जिंदगी का नुकसान ना हो। हमने 6 टारगेट सेलेक्ट किए। उन टारगेट पर हमारे पायलट ने लॉक किया। वहां खाली जगह थी।

- हमारा मकसद सिर्फ ये था कि हम सबकुछ कर सकते हैं। ये सही मायने में जवाब नहीं था। हम सिर्फ बताना चाहते थे कि हम सबकुछ कर सकते हैं लेकिन हम अमन पसंद मुल्क हैं। इसकी वीडियो हम थोड़ी देर में आपके साथ शेयर करेंगे।

- जब पाकिस्तान ने ये टारगेट ले लिए तो भारतीय एयरफोर्स के दो जहाज पाकिस्तान में दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें से एक विमान हमारी तरफ और दूसरा उनकी तरफ गिरा। दो पायलट जमीन में मौजूद फोर्स ने गिरफ्तार किया। एक जख्मी थे उनको अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

- इंडियन मीडिया का दावा कि एफ-16 उन्होंने गिराया है। तो ये दावा गलत है। हमने कोई एफ16 इस्तेमाल नहीं किया।

- दोनों देशों के पास जंग की ताकत है लेकिन हम शांति चाहते हैं। अगर आप कहते हैं कि हमें अपने लोगों को तालीम। हम बातचीत से चीज़ें हल करना चाहते हैं। जिस तरह हमने जिम्मेदारी के साथ जवाब दिया।

- हमने आज जो एक्शन किया वो सेल्फ डिफेंस में किया। हम इसमें कोई जीत दर्ज नहीं करना चाहते। पाकिस्तानी मीडिया को शांति के रास्ते पर ले जाएं। आज की रिपोर्टिंग जिम्मेदारी और अमन के साथ होनी चाहिए।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकसर्जिकल स्ट्राइकइंडियन एयर फोर्सपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप