लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया की जितनी भी इमारतें उत्तर कोरिया में हैं उसे टैंक लगाकर नष्ट और बर्बाद कर दोः किम जोंग उन

By भाषा | Updated: October 23, 2019 13:37 IST

उत्तर कोरिया ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि दक्षिण कोरिया अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की अवहेलना नहीं करेगा और उस स्थान पर अपने पर्यटन को बहाल करेगा। उत्तर कोरिया की सरकारी संवाद समिति ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बुधवार को कहा कि किम ने रिजॉर्ट का दौरा किया और उसकी सुविधाओं को जर्जर व उसमें राष्ट्रीयता की कमी बतायी।

Open in App
ठळक मुद्देखबर के अनुसार किम ने अपने दिवंगत पिता के समय की उत्तर कोरिया की उन नीतियों की आलोचना की।डायमंड माउंटेन में 2008 में एक पर्यटक की मौत के बाद दक्षिण कोरिया ने वहां पर्यटन बंद कर दिया था।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया के डायमंड माउंटेन रिजॉर्ट में स्थित दक्षिण कोरिया निर्मित होटलों और अन्य पर्यटन भवनों को नष्ट करने का आदेश दिया है।

उत्तर कोरिया ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि दक्षिण कोरिया अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की अवहेलना नहीं करेगा और उस स्थान पर अपने पर्यटन को बहाल करेगा। उत्तर कोरिया की सरकारी संवाद समिति ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बुधवार को कहा कि किम ने रिजॉर्ट का दौरा किया और उसकी सुविधाओं को जर्जर व उसमें राष्ट्रीयता की कमी बतायी।

खबर के अनुसार किम ने अपने दिवंगत पिता के समय की उत्तर कोरिया की उन नीतियों की आलोचना की जो काफी हद तक दक्षिण कोरिया पर निर्भर थीं। केसीएनए की रिपोर्ट के अनुसार किम ने दक्षिण कोरिया के अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा के बाद अपने अधिकारियों को दक्षिण कोरिया द्वारा निर्मित ‘‘कम आकर्षक भवनों’’ को नष्ट करने और अपने तरीके से ‘‘नये आधुनिक सेवा भवनों’’ के निर्माण का निर्देश दिया जो माउंट कुमकांग के प्राकृतिक परिदृश्य के साथ मेल खाता हो।

डायमंड माउंटेन में 2008 में एक पर्यटक की मौत के बाद दक्षिण कोरिया ने वहां पर्यटन बंद कर दिया था। इसके अनुसार उत्तर कोरिया के विरुद्ध प्रतिबंधों का विरोध किये बिना अंतर कोरियाई आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरू नहीं हो सकती हैं। दोनों कोरियाई देशों के बीच 2016 तक आर्थिक गतिविधियां मजबूत हुई थीं लेकिन इसके बाद उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कार्यक्रम में तेजी लानी शुरू कर दी। 

टॅग्स :किम जोंग उनउत्तर कोरियादक्षिण कोरियाअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट