लाइव न्यूज़ :

युद्ध विराम के प्रस्ताव को मंजूरी के बावजूद सीरिया में सैनिक हमले जारी, 127 बच्चों समेत 510 लोगों की मौत

By IANS | Updated: February 26, 2018 00:56 IST

पूर्वी घौटा में किए जा रहे तेज हमलों में एक सप्ताह के भीतर 127 बच्चों समेत करीब 510 लोग मारे गए हैं। 

Open in App

दमिश्क, 25 फरवरी: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की ओर से सीरिया में 30 दिनों के राष्ट्रव्यापी युद्ध विराम की मांग के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के कुछ घंटों बाद राजधानी दमिश्क के उपनगरीय क्षेत्र स्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी घौटा में रविवार को सीरियाई सरकार की सेना ने हवाई हमले व बमबारी जारी रखी। युनाइटेड किंगडम स्थित युद्ध पर निगरानी रखने वाली सीरियाई मानवाधिकार पर्यवेक्षण चौकी (एसओएचआर) के मुताबिक, रविवार की सुबह दो हवाई हमलों से अल शिफोनिया शहर को निशाना बनाया गया और फौजी दस्ते ने हरास्ता, कार्फ बडना, और जेसरेन पर मिसाइल दागे। 

सरकारी फौजी दस्तों और जैश अल-इस्लाम (इस्मी फौज) के बीच भिडंत के बावजूद एसओएचआर ने बताया कि पूर्वी घौटा में सरकारी फौजी दस्तों के हमले तेज होने के बाद से शनिवार की रात क्षेत्र में सबसे अधिक शांति थी और वहां कोई हताहत नहीं हुआ। 

यूएनएससी ने शनिवार को पूर्वी घौटा समेत सीरिया में 30 दिनों का राष्ट्रव्यापी युद्ध विराम की मांग को सर्वसम्मति से मंजूरी दी थी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पूर्वी घौटा में किए जा रहे तेज हमलों में एक सप्ताह के भीतर 127 बच्चों समेत करीब 510 लोग मारे गए हैं। 

टॅग्स :सीरियाआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल