लाइव न्यूज़ :

वायरस का डेल्टा स्वरूप 40 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक : ब्रिटिश मंत्री

By भाषा | Updated: June 6, 2021 17:22 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, छह जून ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने रविवार को कहा कि पहली बार भारत में सामने आया कोरोना वायरस का डेल्टा या बी1.617.2 स्वरूप अल्फा या तथाकथित केंट स्वरूप (वीओसी) से 40 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक है।

वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हालिया बढ़ोतरी के पीछे डेल्टा स्वरूप का प्रसार है और इसने 21 जून से निर्धारित अनलॉक योजना को और मुश्किल बना दिया है।

उन्होंने हालांकि यह बताया कि डेल्टा स्वरूप की वजह से अस्पताल में भर्ती अधिकतर लोगों को टीके नहीं लगे थे और “बेहद कम” लोगों को ही कोविड-19 टीकों की दोनों खुराक लगी थी। मंत्री ने कहा कि यह उस वैज्ञानिक सलाह को परिलक्षित करती है कि चिंता के कारक डेल्टा स्वरूप के खिलाफ टीके की एक खुराक अल्फा स्वरूप जितनी प्रभावी नहीं है और दोनों खुराक लेने से ही बचाव है।

हैनकॉक ने ‘स्काई न्यूज’ को बताया, “ इस आंकड़े के साथ कह सकते हैं कि यह स्वरूप करीब 40 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक है, मेरे पास यही नवीनतम परामर्श है। इसका मतलब है कि डेल्टा स्वरूप के साथ वाले वायरस का प्रबंधन और मुश्किल है, लेकिन महत्वपूर्ण रूप से हम मानते हैं कि टीकों की दो खुराक लेने पर आपको इनसे भी उतनी ही सुरक्षा मिलेगी जितनी की पिछले स्वरूप से मिल रही थी।”

मंत्री ने यह भी पुष्टि की कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के तहत अगले कुछ दिनों में 30 साल से कम उम्र के लोगों के लिये भी टीकाकरण खोला जाएगा।

उन्होंने कहा, “इस हफ्ते हम 30 साल से कम आयु वालों के लिये टीकाकरण अभियान खोलेंगे और इस तरह हम उस बिंदू के एक कदम और करीब होंगे जब हम देश में सभी वयस्कों को टीका देने में सक्षम होंगे।”

यह पूछे जाने पर कि क्या देश में सभी तरह की लॉकडाउन पाबंदियों को खत्म करने की 21 जून की समयसीमा में कोई विलंब होगा, हैनकॉक ने कहा कि सरकार ने जरूरत पड़ने और निर्धारित जरूरी मानकों के पूरा न होने पर ऐसा करने का विकल्प “पूरी तरह खुला” रखा है।

सरकार द्वारा अनलॉक के लिए निर्धारित तय मानकों के परीक्षण में यह भी शामिल है कि खतरनाक वायरस के स्वरूप में मूल रूप से बदलाव न आया हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा