लाइव न्यूज़ :

19 हजार के पार पहुंची तुर्किए-सीरिया में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या, बचाव और राहत कार्य जारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 9, 2023 20:20 IST

तुर्किए और सीरिया में पिछले दिनों आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या 19,300 से अधिक हो गई है लेकिन अभी भी यह आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या 19,300 से अधिक हो गई हैअभी भी यह आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है।ये संख्या जापान के फुकुशिमा में हुई त्रासदी के दौरान मरने वालों की संख्या से भी अधिक है

अंकारा: तुर्किए और सीरिया में पिछले दिनों आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या 19,300 से अधिक हो गई है लेकिन अभी भी यह आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एसोसिएटेड प्रेस ने यह जानकारी दी। ये संख्या जापान के फुकुशिमा में हुई त्रासदी के दौरान मरने वालों की संख्या से भी अधिक है। तुर्किए और सीरिया में आए भूकंप के बाद बचाव दल दिन रात हजारों इमारतों के मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश में दिन रात जुटे हैं।

दुनिया के 24 से अधिक देशों के बचाव दल राहत अभियान में मदद कर रहे हैं। भूकंप से बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। बता दें कि इससे पहले बुधवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया था कि भूकंप प्रभावित तुर्किए में एक भारतीय लापता है, जिसके परिवार से मंत्रालय संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने कहा था, "हमने तुर्किए के अदाना में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।"

उन्होंने ये भी कहा था, "10 भारतीय प्रभावित क्षेत्रों के सुदूर हिस्सों में फंसे हुए हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं। एक भारतीय नागरिक जो व्यापारिक यात्रा पर था, लापता है। हम उनके परिवार और बेंगलुरु की उस कंपनी के संपर्क में हैं जहां वो नौकरी करते हैं।" जापान में 2011 में आए भूकंप के बाद से यह सबसे घातक भूकंपीय घटना है। तब भूकंप के बाद सुनामी आई थी जिसमें लगभग 20,000 लोग मारे गए थे।

टॅग्स :तुर्कीसीरियाभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल