लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: ट्रेन में उबाल रहे थे अंडे, हो गया विस्फोट, 65 लोगों की मौत, कई घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2019 11:14 IST

Pakistan train fire: कराची से रावलपिंडी जा रही तेजगम एक्सप्रेस में सिलेंडर विस्फोट से लगी आग से 65 लोगों के मारे जाने की खबर

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में तेजगम एक्सप्रेस ट्रेन में सिलेंडर विस्फोट से लगी आग आग से प्रभावित बोगियों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है।

पाकिस्तान में एक एक्सप्रेस ट्रेन में सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से लगी आग से कम से कम 65 लोगों की मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को लियाकतपुर में रहीम यार खान के पास कराची से रावलपिंडी जा रही तेजगम एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई, जिसमें कम से कम 65 लोगों के मारे जाने की आशंका है। 

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराची से रावलपिंडी जा रही इस एक्सप्रेस ट्रेन में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया और आग लग गई। पाकिस्तान रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन में ये आग गैस सिलेंडर में विस्फोट की वजह से लगी। 

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस डिब्बे में आग लगी उसे तेलघी जमात के लोगों के लिए बुक किया गया था। जब ये घटना हुई तो वे लोग नाश्ते के लिए गैस स्टोव पर अंडे उबाल रहे थे। सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद आग दो अन्य कोचों में भी फैल गई। 

इसके बाद दमकलकर्मी आग बुझाने के काम में लग गए। आग से प्रभावित बोगियों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है।

टॅग्स :पाकिस्तानरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?