लाइव न्यूज़ :

तिब्बत हिमस्खलनः जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 28 हुई, 1 हजार बचावकर्मी राहत कार्य में जुटे

By भाषा | Updated: January 21, 2023 08:02 IST

चीन में रविवार से शुरू होने वाली नव वर्ष की छुट्टी के लिए कई लोग अपने-अपने घर जा रहे थे। न्यिंगची शहर लगभग 10,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है, यह तिब्बत की क्षेत्रीय राजधानी ल्हासा से लगभग पांच घंटे की दूरी पर है। 

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 1,000 बचावकर्मी और दर्जनों आपातकालीन वाहन बचाव एवं राहत कार्य में जुटे हुए हैं। मंगलवार की शाम सुरंग के ठीक बाहर कई टन बर्फ गिरी, जिससे कई चालक वाहनों समेत बर्फ में दब गए।

बीजिंगः तिब्बत में एक राजमार्ग की सुरंग के बाहर हिमस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 28 हो गई। चीन के सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ की खबर में यह जानकारी दी गई है। तिब्बत के दक्षिण-पश्चिम में न्यिंगची शहर को मेडोग काउंटी से जोड़ने वाली सुरंग के बाहर की तस्वीरों में करीब छह कर्मी जमी बर्फ को हटाते नजर आ रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 1,000 बचावकर्मी और दर्जनों आपातकालीन वाहन बचाव एवं राहत कार्य में जुटे हुए हैं। मंगलवार की शाम सुरंग के ठीक बाहर कई टन बर्फ गिरी, जिससे कई चालक वाहनों समेत बर्फ में दब गए। चीन में रविवार से शुरू होने वाली नव वर्ष की छुट्टी के लिए कई लोग अपने-अपने घर जा रहे थे। न्यिंगची शहर लगभग 10,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है, यह तिब्बत की क्षेत्रीय राजधानी ल्हासा से लगभग पांच घंटे की दूरी पर है। 

टॅग्स :हिमस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: कैमरे में कैद हुआ एवलांच का खौफनाक मंजर, मौत के 45 सेकंड, देखें वायरल वीडियो

भारतUttarakhand Avalanche: चारों तरफ बर्फ के बीच मजदूरों को निकालने का काम शुरू, 4 मजदूर अब भी फंसे

उत्तराखंडUttarakhand Avalanche: बर्फ में फंसे 14 मजदूरों को निकाला गया, आठ अब भी फंसे

भारतChamoli Avalanche: तलाशी अभियान में जुटा बचाव दल, हेलीकॉप्टर की ली जा रही मदद

भारतUttarakhand avalanche: चमोली में माणा के पास आया भयंकर हिमस्खलन, 57 बीआरओ मजदूर फंसे, 16 को बचाया गया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा