लाइव न्यूज़ :

कोविड पाबंदियों में ढील के बाद बीजिंग में रोज सैकड़ों मरीजों की हो रही मृत्यु, चीन सरकार मृत्यु प्रमाणपत्र में मौत की वजह बता रही दूसरी बीमारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2022 16:05 IST

अंत्येष्टि स्थल के परिसर में दुकानों के तीन कर्मचारियों में से एक ने अनुमान जताया कि रोज करीब 150 लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी बीजिंग में एक शवदाहगृह के बाहर शुक्रवार शाम कई लोग शवों के लिए कड़ाके की ठंड में खड़े रहेकोविड से हो रही मौतों पर सरकार पर्दा डालने की पुरजोर कोशिश कर रही है।अंत्येष्टि स्थल के एक कर्मचारी ने बताया कि रोज करीब 150 लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। 

बीजिंगः चीन में कोरोना वायरस से हुई मौत के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार इन पर पर्दा डालने की पुरजोर कोशिश कर रही है। सरकार चालाकी करते हुए मृत्यु प्रमाणपत्र में मौत की वजह कोरोना वायरस के बजाय अन्य बीमारियों को बता रही है। नौबत यहां तक आ पहुंची है कि लोग अस्पतालों के बाहर शवों की शिनाख्त करने के लिए कई घंटों तक खड़े रह रहे हैं। 

पूर्वी बीजिंग में एक शवदाहगृह के बाहर शुक्रवार शाम को कई लोग कड़ाके की ठंड में खड़े रहे और जब सुरक्षात्मक उपकरण पहने हुए कर्मी मृतक का नाम पुकारते तो एक रिश्तेदार ताबूत के पास आकर शव की शिनाख्त करता। इनमें से एक रिश्तेदार ने बताया कि उनका प्रियजन कोविड-19 से संक्रमित था।

चीन में कोरोना वायरस से कोई मौत न होने की खबर आने के हफ्तों बाद फिर से संक्रमण से मौत होने के मामले बढ़ रहे हैं। ये मामले ऐसे वक्त में बढ़ रहे हैं जब सरकार ने व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच पिछले महीने कोविड-19 से जुड़ी सख्त पाबंदियों में ढील देना शुरू कर दिया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोगों की संक्रमण से मौत हो रही है।

एक महिला ने बताया कि उनकी बुजुर्ग रिश्तेदार दिसंबर के शुरुआत में बीमार पड़ी थी तथा कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी थी तथा शुक्रवार सुबह एक आपातकालीन वार्ड में उनकी मौत हो गयी।  उन्होंने कहा कि आपातकालीन वार्ड में कई संक्रमित मरीज भर्ती थे लेकिन उनकी देखभाल के लिए पर्याप्त नर्स नहीं थीं। महिला ने कार्रवाई के डर से अपना नाम न उजागर करने का अनुरोध किया।

कुछ लोगों ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बावजूद मृत्यु प्रमाणपत्र में मौत की वजह ‘‘निमोनिया’’ बतायी गयी है। अंत्येष्टि स्थल के परिसर में दुकानों के तीन कर्मचारियों में से एक ने अनुमान जताया कि रोज करीब 150 लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। 

टॅग्स :चीनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH