लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से लोगों को निकालने की समय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए: नॉर्वे

By भाषा | Updated: August 24, 2021 15:32 IST

Open in App

कोपनहेगन (डेनमार्क), 24 अगस्त (एपी) नॉर्वे की विदेश मंत्री इने एरिक्सन सोरेइड का कहना है कि अफगानिस्तान से लोगों को निकालने की समय सीमा 31 अगस्त से आगे बढ़ाई जानी चाहिए। एरिक्सन सोरेइड ने मंगलवार सुबह नॉर्वे के प्रसारक ‘टीवी 2’ को बताया, ‘‘मुख्य चिंताओं में से एक यह है कि हवाई अड्डे को बंद कर दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हवाई अड्डे का 'सिविल' भाग बंद हैं और हम अफगानिस्तान से लोगों को निकालने के लिए पूरी तरह से अमेरिकी सैन्य अभियान पर निर्भर हैं।’’ उन्होंने नॉर्वे के अन्य प्रसारक ‘एनआरके’ से कहा कि नॉर्वे लोगों को निकालना तब तक जारी रखेगा जब तक काबुल में हवाईअड्डा खुला रहता है। उन्होंने कहा, ‘‘इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि हम नॉर्वे के उन सभी नागरिकों की मदद करने में सक्षम होंगे जो इस बार सहायता चाहते हैं।’’ गौरतलब है कि नार्वे ने अब तक अफगानिस्तान से 374 लोगों को निकाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAfghanistan Earthquake Updates: 800 की मौत और 2500 घायल, अफगानिस्तान में भारी तबाही, चारों ओर शव ही शव, देखिए वीडियो

कारोबारजलवायु संकट: सफल होगा बॉन सम्मेलन?, 320 अरब डॉलर का नुकसान

विश्वCOP29: जलवायु सम्मेलन में जीवाश्म ईंधन के मुद्दे पर हाथ लगेगी निराशा?

विश्वVIDEO: 17वीं शताब्दी पुराने कोपेनहेगन स्टॉक एक्सचेंज में लगी भीषण आग, ऐतिहासिक इमारत की प्रतिष्ठित शिखर हो गई खाक

विश्वडॉ. विजय दर्डा का ब्लॉग: पाकिस्तान की हार और तालिबान की खुशी

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका