लाइव न्यूज़ :

डेनियल ब्रुल विश्व खाद्य कार्यक्रम के गुडविल एम्बेसडर बने

By भाषा | Updated: November 11, 2021 13:32 IST

Open in App

लंदन, 11 नवंबर स्पेनिश-जर्मन अभिनेता डेनियल ब्रुल को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम का सद्भाव दूत (गुडविल एम्बेसडर) नामित किया गया है।

विश्व खाद्य कार्यक्रम ने बुधवार को एक बयान में बताया कि ‘रश’, ‘गुड बाय लेनिन’ और ‘मारवेल सिनेमेटिक यूनिवर्स’ में बैरन जेमो की भूमिका में दिखने वाले अभिनेता इस मानवीय संगठन को वैश्विक स्तर पर भूख से निपटने में मदद करेंगे।

ब्रुल ने कहा कि जलवायु संकट अब भविष्य का संकट नहीं रह गया है बल्कि दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए रोजमर्रा की वास्तविकता बन गया है। इससे दुनिया में भूख का संकट बढ़ सकता है।

ब्रुल ने एक बयान में कहा, ‘‘ मैं यह मानता हूं कि एक ऐसी दुनिया तैयार करना हमारी साझा जिम्मेदारी है जहां कोई भूखमरी का शिकार न बने। मैं ग्लोबल गुडविल एम्बेसडर के रूप में अपना काम करूंगा। मैं इस लड़ाई में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) से जुड़ गया हूं।’’

डब्ल्यूएफपी के कार्यकारी निदेशक डेविड बिस्ले ने संगठन के कई अभियानों में अभिनेता से मिले समर्थन के लिए उनकी तारीफ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH