लाइव न्यूज़ :

हवाई करतब के दौरान दो सैन्य विमान आपस में टकराकर जमीन पर गिरे, आग लगने से चालक दल के पांच सदस्य सहित 6 की मौत, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2022 20:17 IST

डलास काउंटी के न्यायाधीश क्ले जेनकिंस ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘हमारे डलास काउंटी के चिकित्सा निरीक्षक के मुताबिक, कल डलास विमान शो के दौरान हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई।’’

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में जान गंवाने वालों की पहचान के प्रयास जारी हैं।पी-63 किंग कोबरा लड़ाकू विमान में एक व्यक्ति सवार था।‘बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस’ बमवर्षक विमान में चालक दल के पांच सदस्य थे।

डलासः अमेरिका के डलास में शनिवार को हवाई करतब के दौरान दो सैन्य विमान आपस में टकराकर जमीन पर गिर गए, जिसके बाद उनमें आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

 

डलास काउंटी के न्यायाधीश क्ले जेनकिंस ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘हमारे डलास काउंटी के चिकित्सा निरीक्षक के मुताबिक, कल डलास विमान शो के दौरान हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई।’’ उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

पूर्व सैनिक दिवस के मौके पर करतब का आयोजन करने वाली कंपनी और दुर्घटनाग्रस्त विमान की मालिक ‘कॉमेमोरेटिव एयर फोर्स’ की प्रवक्ता लियाह ब्लॉक ने ‘एबीसी’ न्यूज को बताया कि उनका मानना है कि ‘बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस’ बमवर्षक विमान में चालक दल के पांच सदस्य और पी-63 किंग कोबरा लड़ाकू विमान में एक व्यक्ति सवार था।

घटना दोपहर करीब एक बजकर 20 मिनट पर शहर के मुख्य इलाके से लगभग 16 किलोमीटर दूर डलास एक्जिक्यूटिव एयरपोर्ट पर हुई। दुर्घटना के बाद आपात सहायता कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। एंथनी मोनटोया नामक व्यक्ति ने विमानों को टकराते हुए देखा। उन्होंने बताया, “मैं वहां खड़ा हुआ था। मैं एकदम सकते में आ गया और कुछ समझ नहीं पाया। आसपास के सभी लोग हांफ रहे थे। सब फूट-फूट कर रो रहे थे। सब सदमे में थे।”

टॅग्स :अमेरिकाUSA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल