लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ‘बुलबुल’ का बांग्लादेश पर कहर, दो की मौत, 21 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

By भाषा | Updated: November 10, 2019 15:18 IST

Cyclone Bulbul: पश्चिम बंगाल में कहर ढाने के बाद चक्रवाती तूफान बुलबुल ने बांग्लादेश में भी ढाया कहर, दो की मौत

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवाती तूफान बुलबुल से बचने के लिए बांग्लादेश में 21 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गयाबांग्लादेश में इस तूफान से भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं, दो लोगों की की हुई मौत

ढाका (बांग्लादेश):बांग्लादेश में रविवार को चक्रवात ‘बुलबुल’ के कारण दो लोगों की मौत हो गई और इस चक्रवात से होने वाली तबाही की आशंका के मद्देनजर निचले इलाकों में रह रहे 21 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस तूफान ने भारत के पश्चिम बंगाल से लगती बांग्लादेश की दक्षिण पश्चिमी तटरेखाओं पर तबाही मचाई है।

बांग्लादेश के अधिकारी बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में मछलियां पकड़ने की नौकाओं और ट्रॉलरों पर रोक के साथ ही नदियों में नौकाओं के आवागमन पर पहले ही अस्थायी रोक लगा चुके हैं। चक्रवात के कारण रविवार तड़के पातुआखली में एक पेड़ के एक मकान पर गिर जाने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

इसी प्रकार की एक अन्य घटना में खुलना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। चक्रवात के कारण सैकड़ों मकान और कई हेक्टेयर फसल तबाह हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात के कारण जितनी तबाही होने की आशंका थी, उससे कम नुकसान हुआ है। बांग्लादेश के मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को एक विशेष बुलेटिन में बताया कि चक्रवात कमजोर हो गया है और इसने भारत के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम खुलना तट से ‘‘गुजरना शुरू कर’’ दिया है। आपदा मंत्रालय सचिव शाह कमाल ने बताया कि शुरुआत में 5000 आश्रयगृहों में 14 लाख लोगों को रखने की योजना थी लेकिन शनिवार आधी रात को यह संख्या बढ़कर 21 लाख हो गई।

चक्रवात के कारण 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। यह चक्रवात ऐसे समय आया है जब पूर्णिमा आने वाली है। पूर्णिमा में समुद्र का जल बढ़ जाता है। ऐसे में चक्रवात आने के कारण तबाही की आशंका पैदा हो गई थी।

चक्रवात गंगासागर के किनारे टकराया और यह ‘खुलना’ क्षेत्र की ओर बढ़ा जिसमें सुंदरवन भी आता है। टीवी चैनल ‘इंडिपेंडेंट’ की खबर के अनुसार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बांग्लादेश की नौसेना और तटरक्षक बल को तैयार रखा गया है। 

टॅग्स :बांग्लादेशबुलबुल तूफानपश्चिम बंगालइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल