लाइव न्यूज़ :

चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ से बांग्लादेश में मची तबाही, सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 21, 2020 11:52 IST

चक्रवात ‘अम्फान’ ने करीब 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बुधवार को शाम पांच बजे बांग्लादेश तट पार करना शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश ने 20 लाख से अधिक लोगों को शिविरों में भेजा गया है. इस शक्तिशाली तूफान से निपटने के लिए सेना को तैनात किया है। 

ढाका: शक्तिशाली चक्रवाती तूफान से बांग्लादेश में छह साल के बच्चे समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, कई इलाके जलमग्न हो गए और सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। करीब दो दशकों में क्षेत्र में अब तक के सबसे विनाशकारी चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ ने बुधवार शाम को बांग्लादेश में दस्तक दी। यह चक्रवात ‘सिद्र’ के बाद से सबसे शक्तिशाली तूफान है।

2007 में ‘सिद्र’ चक्रवात से करीब 3,500 लोगों की मौत हुई थी। ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि बांग्लादेश के तटीय जिलों में चक्रवात से कई निचले इलाके डूब गए, तटबंध टूट गए, पेड़ उखड़ गए और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। उसने बताया कि चक्रवाती तूफान के भारत और बांग्लादेश की तटरेखा पर दस्तक देने पर कम से कम से सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बर्गुना, सत्खिरा, पिरोजपुर, भोला और पटुआखली जिलों के लोग शामिल हैं। खबर में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि बर्गुना में डूबने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सत्खिरा में पेड़ गिरने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पिरोजपुर में 60 वर्षीय व्यक्ति पर दीवार गिरने से उसकी मौत हो गई। भोला में तूफान के कारण दो लोगों ने जान गंवाई। पटुआखली में पेड़ गिरने से छह वर्षीय लड़के की मौत हो गई।

इस बीच कालापाड़ा उपजिला अधिकारी अबू हसनत ने बताया कि चक्रवात तैयारी कार्यक्रम (सीपीपी) के नेता शाह आलम का शव नौ घंटे बाद बरामद कर लिया गया। वह कालापाड़ा उपजिला में एक नहर में नौका डूबने के बाद लापता हो गए थे। खबर में बताया गया है कि आलम समेत सीपीपी स्वयंसेवकों को लेकर जा रही एक नौका तूफान की चपेट में आने के बाद बुधवार सुबह एक नहर में डूब गई।

बीडीन्यूज24डॉट कॉम ने मौसम विज्ञानी अब्दुल मन्नन के हवाले से बताया कि चक्रवात ‘अम्फान’ ने करीब 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बुधवार को शाम पांच बजे बांग्लादेश तट पार करना शुरू किया। बांग्लादेश ने 20 लाख से अधिक लोगों को शिविरों में भेजा और इस शक्तिशाली तूफान से निपटने के लिए सेना को तैनात किया है। 

टॅग्स :चक्रवाती तूफान अम्फानचक्रवाती तूफानबांग्लादेशपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल