लाइव न्यूज़ :

राउल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख के पद से दिया इस्तीफा, क्यूबा में एक युग का अंत

By भाषा | Updated: April 17, 2021 10:40 IST

राउल कास्त्रो (89) ने सत्तारूढ़ पार्टी की आठवीं कांग्रेस की शुरुआत में अपने भाषण में शुक्रवार को यह घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देकास्त्रो परिवार का कोई सदस्य देश के मामलों का नेतृत्व नहीं करेगा।अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू प्रतिबंधों के कारण देश की अर्थव्यवस्था संकट में है।कम्युनिस्ट पार्टी के प्रथम सचिव के पद पर किसे अपना उत्तराधिकारी बनाने के लिए समर्थन देंगे।

हवानाः क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने शुक्रवार को कहा कि वह कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे रहे हैं और युवा पीढ़ी को पार्टी का नेतृत्व सौंप रहे हैं।

इस द्वीप देश में पिछले करीब छह दशक में पहली बार ऐसा होगा, जब कास्त्रो परिवार का कोई सदस्य देश के मामलों का नेतृत्व नहीं करेगा। राउल कास्त्रो (89) ने सत्तारूढ़ पार्टी की आठवीं कांग्रेस की शुरुआत में अपने भाषण में शुक्रवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं (अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की) संतुष्टि के साथ और देश के भविष्य में विश्वास के साथ... प्रथम सचिव के रूप में अपने काम को पूरा कर रहा हूं।’’ राउल कास्त्रो के भाई एवं क्यूबा क्रांति के जनक फिदेल कास्त्रो का 2016 में निधन हो गया था।

राउल कास्त्रो ने यह नहीं बताया कि वह कम्युनिस्ट पार्टी के प्रथम सचिव के पद पर किसे अपना उत्तराधिकारी बनाने के लिए समर्थन देंगे, लेकिन उन्होंने पहले संकेत दिया था कि वह 2018 में उनके बाद राष्ट्रपति बने 60 वर्षीय मिगुएल डियाज कनेल का समर्थन करते हैं।

राउल कास्त्रो के सेवानिवृत्त होने का मतलब यह है कि पिछले छह दशक में ऐसा पहली बार होगा, जब क्यूबावासियों के मामलों का औपचारिक नेतृत्व कास्त्रो परिवार का कोई सदस्य नहीं करेगा। देश में यह परिवर्तन ऐसे समय हो रहा है, जब वह पहले से ही मुश्किल समय से गुजर रहा है। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू प्रतिबंधों के कारण देश की अर्थव्यवस्था संकट में है।

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडनक्यूबाडोनाल्ड ट्रंपकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?