लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में बंदियों की रिहाई के समय जेलों के बाहर भीड़ जुटी

By भाषा | Updated: October 19, 2021 19:26 IST

Open in App

बैंकॉक, 19 अक्टूबर (एपी) म्यांमा में जेलों के बाहर अपने उन मित्रों और रिश्तेदारों की एक झलक पाने के लिए मंगलवार को भीड़ जमा हो गई जिन्हें सैन्य शासन की माफी के तहत रिहा किया गया।

देश के सैन्य शासन के प्रमुख सीनियर जनरल मिन आंग ह्लेंग ने सोमवार को 5,600 से अधिक लोगों को माफी देने की घोषणा की थी। सरकारी टेलीविजन ने कहा कि रिहा किए जाने वालों में 1,316 दोषी और 4,320 लोग ऐसे शामिल हैं जिनका मुकदमा लंबित है और उन पर लगाए गए आरोप रद्द कर दिए जाएंगे।

लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को हटाने और सैन्य शासन का विरोध करने पर इन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

बंदियों को माफी दिए जाने की घोषणा दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (आसियान) द्वारा आगामी शिखर सम्मेलन में मिन आंग ह्लेंग को आमंत्रित करने से इनकार किए जाने के तीन दिन बाद की गई। म्यांमा भी 10 सदस्यीय इस संगठन का सदस्य देश है।

यांगून की इंसीन जेल से रिहा किए गए बंदियों को लेकर वाहनों का काफिला निकलता देखा गया। जेलों से रिहा किए गए अपने प्रियजनों से मिलकर लोग भावुक हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना