लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश पर लगाए गंभीर आरोप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 11, 2018 23:42 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश मियां साकिब निसार पर उनके खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के तीन मामलों में सुनवाई में जल्दबाजी करने का आरोप लगाया

Open in App

इस्लामाबाद, 11 जून। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश मियां साकिब निसार पर उनके खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के तीन मामलों में सुनवाई में जल्दबाजी करने का आरोप लगाया और इसे ‘ दमन और अन्याय’’ का ‘‘अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण’’ उदाहरण करार दिया। 

उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल 68 साल के शरीफ को अयोग्य ठहराते हुए प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने को मजबूर किया था। शरीफ ने पनामा पेपर्स मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताकर खारिज किया। 

शरीफ ने दावा किया कि उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है क्योंकि कोई वकील ऐसे मामले में पैरवी नहीं करेगा जहां उसे मामला तैयार करने के लिए समय नहीं मिले और उससे सप्ताहांत पर पेश होने के लिए कहा जाए। शरीफ उनके वकील ख्वाजा हैरिस का जिक्र कर रहे थे जो आज उनका प्रतिनिधित्व करने में नाकाम रहे क्योंकि हैरिस ने कहा कि वह न तो दबाव में काम कर सकते और ना ही जवाबदेही अदालत की मांग के अनुसार सप्ताहांत पर पेश हो सकते। ‘डॉन’ अखबार ने शरीफ के हवाले से कहा, ‘‘क्या प्रधान न्यायाधीश (मियां साकिब निसार) नहीं जानते कि न्याय में जल्दबाजी न्याय को कुचलने के समान है ?’’ 

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तानसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट