लाइव न्यूज़ :

इराकः कोविड वार्ड में भीषण आग, 64 जिंदा जले, 100 से ज्यादा लोग घायल, मलबों और अवशेषों से पीड़ितों को तलाश रहे लोग

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2021 16:52 IST

इराक के दक्षिण में स्थित दी कार प्रांत के एक अस्पताल में मंगलवार को आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 64 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अनुमान लगाया जा रहा है कि मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है।अब तक 16 लोगों को अस्‍पताल से निकाला जा चुका है।

बगदादः इराक के दक्षिणी शहर न‍सीरिया में एक अस्‍पताल के कोरोना वार्ड में भीषण आग लग जाने से कम से कम 64 लोग जिंदा जल गए हैं और 100 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए हैं।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग पर अब काबू पाने के लिए संघर्ष कर रही है। वहीं राहत बचाव कार्य और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बचावकर्मी अस्‍पताल में जिंदा बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 16 लोगों को अस्‍पताल से निकाला जा चुका है। स्‍थानीय स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी हैदर अल जमीली ने बताया कि यह आग कोरोना वार्ड में लगी है। उन्‍होंने बताया कि पीड़‍ित बुरी तरह से जल गए हैं और लाशों को पहचानने में भी मुश्किल आ रही है।

जमीली ने कहा कि कई लोग अभी भी इमारत में फंसे हो सकते हैं। अभी तक आग लगने के ठीक-ठीक कारणों का पता नहीं चल सका है।धी कार प्रांत के एक स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने बताया कि ऑक्‍सीजन टैंक के अंदर विस्‍फोट होने से आग लगी।

हालांकि बाद में अधिकारियों ने बताया कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। इस मामले में एक हेल्‍थ वर्कर ने बताया कि आग की लपटों ने कोरोना वायरस वार्ड के अंदर कई मरीजों को अपनी चपेट में ले लिया। बचावकर्मियों को उन तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

मरीजों के नाराज रिश्तेदार मंगलवार सुबह भी अपनों की सुराग तलाशते रहे। वार्ड में जले हुए कंबलों, मलबों और अवशेषों से पीड़ितों को तलाश जा रहा है। वार्ड से एक महिला का पूरी से झुलसा हुआ अवशेष मिला है। रोते-बलिखते कई लोगों ने दी कार की प्रांतीय सरकार और बगदाद में संघीय सरकार दोनों पर कुप्रबंधन और लापरवाही का आरोप लगाया।

घटनास्थल पर मौजूद हेदर अल-असकरी ने कहा, ‘‘पूरे राज्य की प्रणाली ध्वस्त हो गई है और इसकी कीमत कौन अदा करता है? यहां अंदर मौजूद हम जैसे लोग।’’ इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लगी लेकिन इस बारे में उन्होंने ब्योरा नहीं दिया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट से आग लगी। अस्पताल के इस वार्ड को तीन महीने पहले खोला गया था और इसमें 70 बिस्तरों की व्यवस्था थी।

आग की घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कदीमी ने आपात बैठक की अध्यक्षता की और दी कार प्रांत में स्वास्थ्य निदेशक के साथ अस्पताल के निदेशक और शहर के नागरिक रक्षा निदेशक के निलंबन और गिरफ्तारी का आदेश दिया। यह अस्पताल इसी प्रांत में स्थित है।

सरकार ने घटना की जांच का भी आदेश दिया है। इस साल इराक के अस्पताल में आग से कोरोना वायरस के मरीजों की मौत की यह दूसरी घटना है। अप्रैल में बगदाद के इब्न अल खतीब अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक फटने के बाद फैली आग से कम से कम 82 लोगों की मौत हो गयी थी। 

टॅग्स :इराकआगअग्निकांडकोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें