लाइव न्यूज़ :

तोक्यो में कोविड इमरजेंसी, ओलंपिक में दर्शकों के आने पर प्रतिबंध लगाये जाने की संभावना, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2021 21:55 IST

23 जुलाई से शुरू होकर आठ अगस्त तक चलने वाले ओलंपिक का आयोजन पूरी तरह आपातकालीन कदमों के साथ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसुगा ने कहा कि सोमवार से आपात स्थिति प्रभाव में आ जाएगी और 22 अगस्त तक रहेगी। संक्रमण के मामले फिर से न बढ़ें, इसके लिए आपात स्थिति लागू करना जरूरी है।बताया जाता है कि उन्हें तीन दिन के लिए पृथक-वास में रहना होगा।

तोक्योः जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने तोक्यो में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से शहर में आपात स्थिति की घोषणा की है। इस वजह से अब तोक्यो ओलंपिक में दर्शकों के आने पर प्रतिबंध लगाये जाने की संभावना है।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई, जब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक बृहस्पतिवार को तोक्यो पहुंचे हैं। सुगा ने कहा कि सोमवार से आपात स्थिति प्रभाव में आ जाएगी और 22 अगस्त तक रहेगी। इसका यह मतलब है कि 23 जुलाई से शुरू होकर आठ अगस्त तक चलने वाले ओलंपिक का आयोजन पूरी तरह आपातकालीन कदमों के साथ होगा।

उन्होंने कहा कि देश में भविष्य में संक्रमण के मामले फिर से न बढ़ें, इसके लिए आपात स्थिति लागू करना जरूरी है। तोक्यो के हानेदा हवाईअड्डे पर कैमरों सें बचते हुए बाक आईओसी के मुख्यालय पहुंचे, जो शहर के बीचोंबीच स्थित पांच सितारा होटल में बनाया गया है। बताया जाता है कि उन्हें तीन दिन के लिए पृथक-वास में रहना होगा।

आईओसी और स्थानीय आयोजक जापान की जनता और चिकित्सा बिरादरी के के विरोध के बावजूद महामारी के दौरान खेलों के आयोजन का प्रयास कर रहे हैं। आपात स्थिति में मुख्य ध्यान शराब परोसने वाले बार और रेस्तराओं को बंद करने की अपील पर है। यह शराब परोसने पर पाबंदी ओलंपिक संबंधी गतिविधियों को सीमित करने की ओर एक कदम है।

तोक्यो के निवासियों से घरों में रहने और घर से टीवी पर ही ओलंपिक देखने को कहा जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री नोरिहिसा तामुरा ने कहा, ‘‘मुख्य मुद्दा यह है कि लोगों को ओलंपिक का आनंद उठाते हुए शराब पीने के लिए बाहर जाने से कैसे रोका जाए।’’ मौजूदा आपात स्थिति रविवार को समाप्त हो जाएगी। तोक्यो में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 920 नये मामले आए।

एक सप्ताह पहले संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 714 थी। विदेशी दर्शकों के ओलंपिक के लिए आने पर कई महीने पहले ही पाबंदी लगा दी गयी थी। दो सप्ताह पहले ही आयोजकों और आईओसी ने आयोजन स्थलों में आधी क्षमता भरने की अनुमति देने का फैसला किया, लेकिन दर्शकों की संख्या 10,000 से अधिक नहीं होने की शर्त भी रख दी। अब आपात स्थिति लागू होने से उन्हें योजना बदल सकती है और इस बारे में निर्णय बृहस्पतिवार को लिया जा सकता है। 

टॅग्स :ओलंपिकजापानकोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते