लाइव न्यूज़ :

Corona Vaccine: रूस का दावा- क्लिनिकल ट्रायल पूरा, 12 अगस्त को कराएगा रजिस्ट्रेशन, अक्टूबर से वैक्सीनेशन होगा शुरू

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 8, 2020 13:31 IST

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 'जोखिम समूहों' के सदस्यों, जैसे चिकित्सीय पेशेवरों को इस महीने टीका लगाया जा सकता है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या वे तीसरे चरण के अध्ययन का हिस्सा होंगे जिसे टीके को 'सशर्त मंजूरी' मिलने के बाद पूरा किया जाना है।

Open in App
ठळक मुद्दे रूस ने कहा है कि वह 12 अगस्त को दुनिया की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन को रजिस्टर करवाने जा रहा है। वह अक्टूबर की शुरुआत में सामूहिक टीकाकरण किया जाएगा।  

मॉस्कोः कोरोना वायरस का पूरी दुनिया में कहर बरपा हुआ है। हर कोई वैक्सीन का इंतजार कर रहा है। इस बीच रूस ने कहा है कि वह 12 अगस्त को दुनिया की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन को रजिस्टर करवाने जा रहा है। इसके साथ ही वह अक्टूबर की शुरुआत में सामूहिक टीकाकरण किया जाएगा।  

रूस का दावा है कि वह कोविड-19 टीके को स्वीकृति देने वाला पहला देश बनने जा रहा है। इसे लेकर दुनिया भर के वैज्ञानिक चिंतित हैं कि कहीं अव्वल आने की यह दौड़ उलटी न साबित हो जाए। हालांकि रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को का कहना है कि वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल में 100 फीसदी सफल रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 'जोखिम समूहों' के सदस्यों, जैसे चिकित्सीय पेशेवरों को इस महीने टीका लगाया जा सकता है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या वे तीसरे चरण के अध्ययन का हिस्सा होंगे जिसे टीके को 'सशर्त मंजूरी' मिलने के बाद पूरा किया जाना है। उप प्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा ने सितंबर में 'औद्योगिक उत्पादन' शुरू करने का वादा किया और सामूहिक स्तर पर टीकाकरण अक्टूबर में शुरू होगा। अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ, डॉ एंथनी फाउची ने इस त्वरित दृष्टिकोण पर पिछले हफ्ते सवाल उठाए थे। 

जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में वैश्विक जन स्वास्थ्य कानून विशेषज्ञ, लॉरेंस गोस्टिन ने कहा, 'मुझे चिंता है कि रूस बहुत जल्दबाजी कर रहा है जिससे कि टीका न सिर्फ अप्रभावी होगा बल्कि असुरक्षित भी। यह इस तरीके से काम नहीं करता है...सबसे पहले परीक्षण होने चाहिए। वह सबसे जरूरी है।' 

इस प्रयास को प्रायोजित करने वाले, रूस के प्रत्यक्ष निवेश कोष के प्रमुख, किरिल डिमित्रीव के मुताबिक, गामालेया अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित टीके को कुछ दिनों में स्वीकृति दे जाएगी और यह वैज्ञानिकों द्वारा तीसरे चरण का अध्ययन पूरा करने से पहले होगा। अंतिम चरण का अध्ययन एकमात्र तरीका है जिससे यह साबित हो सकता है कि कोई प्रायोगिक टीका सुरक्षित और असरदायक है। इस चरण में लाखों लोगों पर परीक्षण किया जाता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा